
Indian Wells : पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन मारिया शारापोवा ने डब्ल्यूटीए इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के पहले दौर में हार के बाद अपने टेनिस कोच स्वेन ग्रोएनवेल्ड के साथ नाता तोड़ने का फैसला किया है. शारापोवा ने कहा कि चार साल साथ काम करने के बाद अलग होने का फैसला आपसी सहमति से किया गया है.
इसे भी पढ़ें- जामताड़ा एसपी का रीडर महिला सिपाहियों से कहता था – खुद को मुझे सौंप दो, अच्छी पोस्टिंग करवा दूंगा
इसे भी पढ़ें- अवैध कमेटी की अनुशंसा पर डीजीपी ने एसपी आवास में महिला सिपाही का यौन शोषण करने वाले सार्जेंट व रीडर को किया निलंबन मुक्त !
शारापोवा ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एक साथ चार सफल और चुनौतीपूर्ण वर्ष बिताने के बाद मैं बेजोड़ निष्ठा, काम के प्रति नैतिकता और इससे भी महत्वपूर्ण इस काम की साझेदारी से अलग दोस्ती के लिए स्वेन का आभार व्यक्त करना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि हम आपसी सहमति से अगले होने को राजी हुए हैं लेकिन मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि अपने करियर के दौरान मेरे साथ उनके जैसा नेतृत्वकर्ता रहा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




