Bihar

पटना में पुलिस की टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

Patna : राजधानी पटना में पुलिस की टीम पर ग्रामीणों के हमले का मामला बुधवार को सामने आया है. शराब की खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम रेड मारने के लिए रूपसपुर पहुंची थी. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया. जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. यह घटना पटना के रूपसपुर थाना का है. वहीं पुलिस ने इस मामले में महिला सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है.

बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर उत्पाद विभाग की टीम ने रूपसपुर थाना के रुकनपुरा मुसहरी में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया.

इसे भी पढ़ें : सीयूजे के असिस्टेंट प्रोफेसर से पूछताछ करेगी पुलिस, सीडीआर से खुल सकता है ठगी में उनकी संलिप्तता का राज

इस छापेमारी से शराब चुराने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया और वह सभी एकजुट होकर अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया.

इससे पहले पुलिस कुछ समझ पाते शराब कारोबारियों ने पुलिस को चारों तरफ से घेर कर जमकर पथराव किया. इस पथराव में कई पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गये. कई पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई.

इसे भी पढ़ें :मेदिनीनगर शहरी जलापूर्ति योजना को मंजूरी, हर घर में नल से मिलेगा जल, 161.77 करोड़ आयेगी लागत

Related Articles

Back to top button