ChaibasaCrime NewsJharkhand

चाईबासा: आपसी विवाद में पति-पत्नी की हत्या, चार घायल

Chaibasa: जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के जामडीह गांव में शुक्रवार को पति-पत्‍नी की दावली से गोदकर हत्‍या कर दी गयी. वहीं आरोपियों ने दावली (धारदार हथियार) से मारकर चार लोगों को घायल भी कर दिया.

मृतक में घोनो लागुरी और उसकी पत्नी दसमति लागुरी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि घटना का अंजाम मृतक घोनो लागुरी के रिश्ते में लगने वाले भाई चुंदी लागुरी ने आपसी विवाद के कारण दिया है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी युवक की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें- रघुवर सरकार में रोजगार का सच: पहले बनायी हेडमास्टर नियुक्ति नियमावली फिर उसमें त्रुटि बता किया रद्द

आपसी विवाद में दिया घटना को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार जामडीह गांव में रहने वाले घानो लागुरी का रिश्ते में लगने वाले भाई चुंदी लागुरी से आपसी विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर चुंदी लागुरी शुक्रवार को घोनो लागुरी के घर पहुंचा.

जैसे ही घोनो ने दरवाजा खोला तो चुंदी ने दावली से उसपर वार कर दिया, जिससे वह वह जमीन पर गिर गया. बीच-बचाव करने पहुंची घोनो की पत्नी दसमती लागुरी पर भी चुंदी ने वार कर दिया. घटना में दोनों की मौके पर मौत हो गयी. उसके बाद चुंदी लागुरी चार लोगों को पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

इसे भी पढ़ें-  #CAA के विरोध में जमात-ए-इस्लामी का कार्यक्रम,  शिवसेना नेता संजय राउत शामिल होंगे

आरोपी फरार

घटना को अंजाम देने के बाद चुंदी मौके से फरार हो गया. मामले की जानकारी होने पर टोंटो पुलिस जामडीह गांव पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

साथ ही पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जिसमें गंभीर रूप से घायल तीन वर्षीय किरण लागुरी को उचित इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तालाश में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button