
Gopalganj : पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और एक देसी पिस्तौल जब्त किया गया है. साथ में कई कारतूस भी बरामद किया गया है. यह करवाई एसपी के निर्देश पर माझागढ़ पुलिस ने भोजपुरवा गांव में की है.
गिरफ्तार किये गये अपराधियों में भोजपुरवा गांव का शक्ति सिंह और राहुल सिंह शामिल हैं. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि एसपी गोपालगंज को गुप्त सूचना मिली थी कि पंचायत चुनाव में खलल डालने के लिए कर्मी इकट्ठा होकर किसी बड़े अपराध की योजना बना रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:हजारीबाग व गिरिडीह नगर निगम का नया भवन दो साल में होगा पूरा
इसी सूचना पर माझागढ़ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. मांझागढ़ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामारी के दौरान एक देसी कट्टा एक देसी पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस जब्त किया गया.
साथ में अपराधी शक्ति सिंह और राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये अपराधियों का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है. वे कई मामलों में जेल जा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें:RIMS एक ही छत के नीचे सीटी स्कैन, एक्स रे, सेंट्रल लैब, पैथोलॉजी जांच जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी




