
Vaishali : जिले के सराय थाना क्षेत्र के एनएच-22 पर शानिवर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर और एक बोलेरो को जब्त किया है. कंटेनर की तलाशी लेने पर शराब के लगभग 300 कार्टून बरामद किये गये. बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है. सराय थानाध्यक्ष के मुताबिक हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग की एनएच 22 सड़क के किनारे से एक कंटेनर, एक बोलेरो को जब्त किया गया.
कंटेनर की जब तलाशी ली गयी तो उसमें धान के भूसा की बोरी से छुपा कर रखी गयी 300 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गयी.
इसे भी पढ़ें:March की गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड, भारत में 121 वर्षों के इतिहास में सबसे गर्म महीना




