JharkhandLead NewsRanchiSahibganj

ईडी ने पंकज मिश्रा और राजेश यादव समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराई साहिबगंज में FIR

Ranchi/Sahibganj: अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उसके सहयोगी राजेश यादव उर्फ दाहू यादव समेत कई लोगों के खिलाफ ईडी ने एफआईआर दर्ज कराई है. यह एफआईआर साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना में दर्ज की गई है. ईडी की टीम ने साहिबगंज में अवैध खनन मामले में 25 जुलाई से ही जांच कर रही थी. इस जांच के दौरान ईडी ने एक जहाज जब्त की है, जिसकी कीमत तीस करोड़ बताई गई है. इसके अलावा ईडी की टीम ने अवैध खनन में शामिल तीन वाहन, दो स्टोन क्रशर को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़ें: तीन घंटे विलंब से शुरू हुई स्पीकर के साथ विधायक दल के नेताओं की बैठक, विधानसभा के मॉनसून सत्र में सुखाड़ पर होगी विशेष चर्चा

आपको बता दें कि अवैध खनन मामले में ईडी की टीम को कई अहम दस्तावेज मिले हैं जिसके आधार पर जांच की जा रही है. ईडी की टीम ने साहिबगंज में खनन कार्यालय और डीएफओ कार्यालय में भी जांच की है. इस जांच के दौरान ईडी को कई सबूत हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पंकज मिश्रा और उसके सहयोगी समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के 496 स्कूलों में लागू है राइट टू एजुकेशन एक्‍ट

ईडी की टीम को पंकज मिश्रा से पूछताछ के दौरान अवैध खनन मामले में कई जानकारियां हासिल हुई है, इसके आधार पर ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को समन जारी कर ईडी कार्यालय बुलाया है. पंकज मिश्रा ईडी की रिमांड पर हैं और ईडी की टीम अवैध खनन मामले में पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में बिरसा हरित ग्राम योजना सम्मान समारोह, सीएम बोले- ग्रामीण क्षेत्रों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करेगी सरकार

Related Articles

Back to top button