GiridihNEWS

गिरिडीह: सीएम हेमंत सोरेन से मदरसा और सुन्नी वक्फ बोर्ड के गठन की मांग

Giridih: सीएम हेमंत सोरेन के कोडरमा रवानागी के पहले मंगलवार को परिसदन भवन में आम लोगों से मुलाकात के दौरान सीएम से जेएमएम नेता सईद अख्तर ने झारखंड में मॉब लिंचिंग के शिकार बेगुनाह लोगों के लिए मुआवजा और पुनर्वास की मांग की. इस दौरान उन्होंने सीएम से अब तक झारखंड में मदरसा बोर्ड, उर्दू बोर्ड और सुन्नी वक्फ बोर्ड का गठन नहीं होने की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया जिससे राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में काफी नाराजगी होने की बात कही.

सीएम से मुलाकात करने और उनके साथ सेल्फी लेने वाले काफी आतुर दिखे. इस दौरान कई लोगों ने तो सदर विधायक सोनू को ही अपना मोबाइल थमा दिया वो सीएम के साथ उनकी फोटो खींच दे, लिहाजा, सदर विधायक सोनू भी तुरंत एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनते हुए सीएम के साथ उनकी फोटो लेना शुरू कर दिया. 10 मिनट तक का माहौल ऐसा ही रहा.

Related Articles

Back to top button