
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के मुख्य आरोपी भैरव सिंह को जमानत मिलने के बाद उसके स्वागत में शहर के चौक-चौराहों पर लगाये गये पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया. सरना धर्म मानने वाले कुछ लोगों ने पोस्टर का विरोध किया. सहजानंद चौक पर लगे पोस्टर के पास भीड़ जमा हो गयी. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये और पुलिस ने पोस्टर हटा दिये.
इसे भी पढ़ें :JAC: मैट्रिक रिजल्ट में गिरिडीह शीर्ष पर, दुमका सबसे पीछे
बता दें कि 24 मार्च को किशोरगंज में एक युवती की लाश मिलने के बाद किशोरगंज चौक पर विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएम के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें भैरव सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था.

भैरव ने कुछ दिनों पर खुद कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसे हाइकोर्ट ने यह कहते हुए जमानत दी है कि यह हमला पूर्व नियोजित नहीं था.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : मेडिकल एजुकेशन में मोदी सरकार का बड़ा फैसला, OBC को 27% और EWS को 10% आरक्षण




