Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: ICICI बैंक लूट के 54 लाख रुपये में से 52 लाख रुपये बरामद

Palamu: पिछले 15 जून को दोपहर 11 बजे डालटनगंज के महिन्द्रा आर्केड स्थित ICICI बैंक के 54 लाख रुपये लूट लिए गये. रुपयों के लूट तब हुई जब सीएमएम कंपनी 54 लाख रुपये एटीएम में भरने जा रही थी. इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए लूटे गये रुपयों में से 52 लाख 25 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं. पुलिस का दावा है कि बाकी पैसे भी जल्द ही बरामद कर लिए जाएंगे और सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

इसे भी पढ़ें-सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल लोगों ने कहा- बताएं टाटा लीज से बाहर क्यों नहीं हुई बस्तियां

कब-कब कितने रुपये बरामद किए गये ?

लूट कांड के बाद पुलिस को पहली बड़ी सफलता 29 जून को मिली. पुलिस ने पकड़े गये एक बदमाश की निशानदेही पर 47 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए. इसके बाद पुलिस को करीब 20 दिनों का इंतजार करना पड़ा. पुलिस एक अपराधी की गिरफ्तारी का वारंट लेकर पहुंची थी. अपराधी के ठिकाने से 4 लाख 75 हजार रुपये बरामद किया गया. ये वही पैसा था जिसे अपराधियों ने लूटा था.

इसे भी पढ़ें-क्या अब मुस्लिम अफसर होना भी गुनाह हो गया !

अपराधी वीरु यादव उर्फ बीरु बंजारा के ठिकाने से बरामद हुई रकम

पलामू के पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत माहथा ने बताया कि चार दिन पुलिस की टीम वारंट तामिल कराने अपराधी विरेन ग्वाला तथा विजेन्द्र ग्वाला के गांव फाटापुकुर पहुंची. इसके बाद पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी और कटिहार जिले के नयाटोला थाना स्थित जुराबगंज पहुंची. जुराबगंज बीरु यादव का मकान है. पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां से 4 लाख 75 हजार रुपए मिले. ये ICICI बैंक के लूटे गये रुपये थे. पुलिस टीम का नेतृत्व डीएसपी प्रेमनाथ कर रहे थे. इस टीम में थाना प्रभारी तरूण कुमार, लेस्लीगंज थाना प्रभारी राणा जंगबहादुर सिंह तथा आरक्षी बल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – जेबीवीएनएल फाइनांस कंट्रोलर उमेश कुमार को डीमोट करने का आदेश

अभियान में शामिल अधिकारियों को सम्मानित करेंगे डीजीपी

एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि हमारा खुफिया तंत्र बाकी बचे पैसों की बरामदगी की कोशिशों में लगा है. उन्होंने बताया कि झारखंड के डीजीपी ने इस अभियान में शामिल अधिकारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देने का फैसला लिया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजगंज और कोढ़ा की पुलिस द्वारा सहयोग के लिए पलामू रेंज के डीआईजी की ओर से राजगंज थाना प्रभारी नईमुद्दीन तथा कोढ़ा के थाना प्रभारी अनुज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है. यह प्रशस्ति पत्र उनको सौंपे जा चुके हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button