
Dhanbad: आपसी रंजिश की जांच के लिये जयरामडीह गई बाघमारा पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच के दौरान पुलिस एक कमरे में बंद युवती को मुक्त कराया है. बताया गया है कि एक सप्ताह पूर्व युवती को धनबाद से अपहरण कर लाया गया था. उसके साथ पहले अपहरणकर्ताओं ने दुष्कर्म किया फिर उससे देह व्यापार कराने लगा.
बाघमारा पुलिस जयरामडीह सलमा खातून नामक महिला के घर आपसी रंजिश की जांच के लिये पहुंची थी. पुलिस को पता चला कि सलमा के घर में एक युवती बंद है. जब पुलिस ने युवती को मुक्त कराया तब मामले का खुलासा हुआ.
युवती ने बताया है कि पिछले 1 सप्ताह से पीड़ित युवती बाघमारा के जयरामडीह में ही थी. पुलिस युवती को मुक्त करा कर अपने साथ थाना ले आई है और उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में संलिप्त लोगों की धर पकड़ शुरू कर दी है.
तोपचांची इंस्पेक्टर राजकपूर ने बताया कि पूर्व में भी सूचना मिल रही थी कि सलमा खातून देह व्यापार अपने घर मे चलाती थी,लेकिन कभी पकड़ में नहीं आई. अब उसके घर से युवती की बरामदगी के साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. युवती कोडरमा जिला की रहने वाली है.




