Crime NewsJharkhandMain SliderRanchi

पुलिस को मिली सफलता :  महिंद्रा फिनांस के कर्मी की हत्या मामले में दो और गिरफ्तार

Ranchi : महिंद्रा फिनांस कर्मी मुकेश कुमार जालान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस हत्याकांड के दो और आरोपी का पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है. जिनकी गिरफ्तारी की गयी है उनके नाम रोहित और राजा हैं. गौरतलब है कि 6 फरवरी को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज प्रगति प्रतीक क्लब के सामने मुकेश कुमार जालान की हत्या कर दी गयी थी.

इसे भी पढ़ेंः बेरमो: कांग्रेस के प्रत्याशी तो जयमंगल ही होंगे, लेकिन…

छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ा

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर डीएसपी कोतवाली अजित कुमार विमल के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात छापेमारी कर दोनों अपराधियों को पकड़ा गया. गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए 3 लाख में सुपारी देने की बात को भी बताया है. हालांकि, इस हत्याकांड में तीन अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जिसमें शूटर और दो अन्य युवक शामिल है.

क्या है मामला

महिंद्रा फिनांस कर्मी मुकेश कुमार जालान की 2 फरवरी की रात अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने गोलियां चलायी. गोली मारने के बाद अपराधी हरमू रोड होते हुए भागे थे. गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हुए और मुकेश कुमार को इलाज के लिए सेवा सदन अस्पताल ले गया था. जहां इलाज के दौरान मुकेश कुमार जलन की मौत हो गयी.

इसे भी  पढ़ें: कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच की दर सरकार ने चौथी बार घटायी, अब लगेंगे मात्र 1100 रुपये

पूर्व में ही गिरफ्तार हुआ था एक अपराधी

अपराधियों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था. लेकिन चेहरा स्पष्ट नहीं होने के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी. इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी बनाया गया. यह टीम लगातार अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही थी. इस मामले में तत्कालीन थानेदार संजय कुमार ने अपने गुप्तचरो के माध्यम से एक अपराधी विकास कुमार साह उर्फ बबलू को पहले गिरफ्तार किया है. विकास ने पूरे मामले का उद्भेदन किया और हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों का नाम पुलिस को बताया था.

इसे भी पढ़ेंः महिला वैज्ञानिक इमैनुएल कारपेंटर और जेनिफर डाउडना को इस साल का केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button