Crime NewsJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryJHARKHAND TRIBESKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop StoryTRENDING

सुनीता को कैद में रखने वाली निलंबित बीजेपी नेता सीमा पात्रा की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Ranchi: बीजेपी से निलंबित और रिटायर्ड आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा को गिरफ्तार करने में रांची पुलिस जुट गई है. सीमा पात्रा पर सुनीता खाका नामक आदिवासी महिला को घर में कई वर्षो से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है. सूत्रों से मिली जानकारी पुलिस सीमा पात्रा के गिरफ्तारी के लिए तकनीकी शाखा की मदद भी ले रही है. हालांकि सीमा पात्रा फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. लेकिन पुलिस गिरफ्तारी को लेकर काफी संवेदनशील है. इधर आईएएस की पत्नी और निलंबित भाजपा नेत्री सीमा पात्रा के घर कैद से मुक्त झारखंड की बेटी सुनिता खाखा कुमारी का मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया. बता दे कि 22 अगस्त को रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और भाजपा से निलंबित नेता सीमा पात्रा पर अरगोड़ा थाना में आईपीसी की धारा सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. विगत एक सप्ताह से पीड़िता का रिम्स में इलाज चल रहा था. मामले की जांच के लिये हटिया डीएसपी राजा मित्रा को केस का आईओ बनाया गया है.

इसे भी पढ़े: सीमा पात्रा प्रकरण को लेकर राज्यपाल गंभीर, DGP से पूछा- अब तक दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई

क्या है मामला

सीमा पात्रा ने अशोक नगर स्थित अपने आवास में लंबे समय से पीड़िता सुनीता खाखा को बंधक बनाकर रखी थी. जिसे पुलिस ने मुक्त कराया था. बीते आठ साल से घरेलू कामकाज के लिए रखी गयी युवती को लंबे समय से बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था. उसे घर से बाहर तक निकलने नहीं दिया जा रहा था. घर में बंधक बनी युवती ने किसी प्रकार मोबाइल पर विवेक आनंद बास्के नाम के एक सरकारी कर्मचारी को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी थी. उन्ही की सूचना पर अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज की गयी थी. सीमा पात्रा रिटायर्ड आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी हैं. और बीजेपी की नेता भी, हालांकि आरोप के बाद बीजेपी से निलंबित कर दिया गया है. मामले में शिकायतकर्ता 29 अगस्त को हटिया डीएसपी को आवेदन दिया गया है. जिसमें बताया गया है कि अरगोड़ा थाना (कांड संख्या 285/22) सीमा पात्रा पर दर्ज मामले का सूचक हूं. इस केस में आरोपी सीमा पात्रा के अलावा उसकी बेटी भी बराबर की जिम्मेदार है. पीड़िता जो स्थिति में है उसके लिये दोनो जिम्मेदार है. क्योकि पीड़िता दिल्ली में रहने के दौरान आरोपी सीमा पात्रा की बेटी के द्वारा भी पीड़िता के उपर शारीरिक और मानसिक हिंसा की जाती थी. जो कि पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट देखने से भी पता चलता है. एफआईआर में सीमा पात्रा का नाम ही अभियुक्त के रुप में है.

Related Articles

Back to top button