Crime NewsRanchi

रांची: भारी मात्रा में गोली और पिस्टल के साथ सरगना गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा इलाके से भारी में मात्रा में गोली और पिस्टल के साथ सरगना सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस के वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि जगन्नाथपुर इलाके में बड़े पैमाने पर हथियार की खरीद बिक्री होती है और जगन्नाथपुर इलाका अपराधियों का सेफ जोन बनता जा रहा है और सभी हथियार तस्कर जगन्नाथपुर इलाका में ही हथियार की खरीद बिक्री करते है. मंगलवार को भी ऐसी ही सूचना पुलिस के वरीय पदाधिकारी को मिली थी कि जगन्नाथपुर इलाके में बड़े पैमाने पर हथियार की तस्करी की जा रही है. इस सूचना के आधार पर हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल और 100 राउंड गोली बरामद किया है. पूरा मामला हथियार तस्करी से जुड़ा हुआ है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े: साहिबगंज में थाना के समीप बम धमाके की घटना,युवक घायल

Related Articles

Back to top button