JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Ranchi में पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने जान दे दी

पंडरा के बजरा में रहता था ओमप्रकाश, मूल रूप से बिहार का रहने वाला था

Ranchi: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के बजरा के रहने वाले ओम प्रकाश सिंह उर्फ विजय सिंह ने पत्नी से झगड़ा के बाद मायके जाने की वजह से फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. उनका शव सोमवार बजरा स्थित घर से बरामद किया गया. मृतक ओम प्रकाश एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक था. वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि विजय सिंह अत्याधिक शराब का सेवन करता था. शराब पीने के बाद प्रतिदिन पत्नी से झगड़ा कर मारपीट किया करता था.

 

जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट का माल लेकर ओम प्रकाश को कहीं जाना था, लेकिन वह कंपनी पहुंचा नहीं. मालिक व अन्य कर्मी उसे लगातार फोन कर रहे थे. जवाब नहीं मिलने पर उन्हें संदेह हुआ. इसके बाद कंपनी के लोगों ने उसके भाई ललन सिंह से बात की. वह विजय के घर गया. दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला. इसके बाद ललन ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि विजय फंदे से झूल रहा था. सूचना मिलने के बाद पंडरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. मामले में ललन के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

पुलिस के अनुसार विजय सिंह शराब के नशे में अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा किया करता था. बीते शनिवार की रात भी उसने पत्नी के साथ झगड़ा किया. इस दौरान उसने पत्नी की पिटाई भी कर दी. इसके बाद रविवार को पत्नी अपने बच्चों के साथ बेड़ो स्थित मायके चली गई. इसकी जानकारी विजय को भी दी थी. मायके जाने की वजह से फोन पर विजय ने पत्नी को गाली-गलौज भी किया. शाम में वह घर पहुंचा. फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली.

Related Articles

Back to top button