Jamshedpur

उप-मुखिया की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सदर अस्पताल में भर्ती थे मिर्जा मुर्मू, तीसरे दिन मिला था बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग के पास अर्द्धनग्न शव

Jamshedpur :  घाघीडीह मध्य पंचायत के उप मुखिया रानीडीह निवासी मिर्जा मुर्मू (35) की मौत के मामले में जुटी पुलिस को शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. उन्हें बीते शुक्रवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से शनिवार को परिजनों ने उप मुखिया को बेड से गायब पाया था. उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला. इसकी सूचना परसूडीह थाना में परिजनों ने दी थी. उसके अगले दिन रविवार की सुबह बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग स्थित दुर्गा पूजा मैदान के पास से मिर्जा मुर्मू का अर्द्धनग्न शव पाया गया था. मामला संदिग्ध बन गया था. मामले में मिर्जा के भाई कालीचरण मुर्मू के लिखित आवेदन के आधार पर बागबेड़ा थाना में अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बागबेड़ा थानेदार ने क्या कहा

इस संबंध में बागबेड़ा थाना प्रभारी केके झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मिर्जा मुर्मू की मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा. इसी को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. वैसे घटना के अन्य पहलुओं पर भी पुलिस की जांच जारी है. ताकि मामले में किसी ठोस नतीजे पर पहुंचा जा सके.

इसे भी पढ़ें- नन्हे हत्याकांड : प्रिंस खान के फार्म हाउस से पुलिस ने शूटर सहित 7 को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button