
GHATSHILA : पूर्वी सिंगभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केरुकोचा चौक से केशरदा पंचायत स्थित बाघरांचूड़ा गांव निवासी कमल महापात्रा को पुलिस ने लॉटरी के साथ गिरफ्तार किया. इसके पूर्व भी 27 जून को घाटशिला थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु आईपीएस प्रवीन पुष्कर ने बहरागोड़ा थाना प्रभारी कुमार सौरव के साथ बहरागोड़ा के कई स्थानों पर डुप्लीकेट लॉटरी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाकर कई लोगों के ऊपर मामला दर्ज कर कानूनी कारवाई की थी. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान के तहत एस आई रहीम खान द्वारा कमल को गिरफ्तार किया गया. रविवार को मेडिकल जांच के बाद आरोपी को जेल भेजा गया. विदित हो कि कमल महापात्र द्वारा चिंगड़ा लाधनाशोल चौक पर एक होटल संचालन किया जाता है जहां से वह क्षेत्र के कई जगहों पर अवैध डुप्लीकेट लॉटरी को सप्लाई करने का काम करता था. कमल डुप्लीकेट लॉटरी का एजेंट था. इस दौरान बहरागोड़ा थाना में एकमत होकर लॉटरी बेईमानी से बहुमूल्य संपत्ति देने के लिए प्रेरित करने विश्वास का अपराधिक हनन करने अवैध लॉटरी खेलने के आरोप में बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 40/22 धारा 294 ए,420,406,34 भादबी 7/3 लॉटरी एक्ट 1998 पर कमल कुमार महापात्र के ऊपर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
ये भी पढ़ें : CHAKRADHARPUR : ट्रैक्टर जलाने के मामले में गुदड़ी पुलिस ने दो मामला दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी




