DhanbadJharkhand

फर्जी कागजात के सहारे इंटरव्यू देने पहुंचे मुन्ना भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dhanbad: धनबाद में एक मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में फर्जी इंटरव्यू लेटर के साथ एक युवक इंटरव्यू देने आया था. शक के आधार पर अधिकारियों ने कागजात की बारीकी से जांच की, जिसमें कागजात फर्जी निकले. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

देखें वीडियो-

इसे भी पढ़ें – 18 साल बाद सरकार निजी संस्थानों के लिए बना रही है झारखंड एफिलिएशन पॉलिसी

फर्जी तरीके से बनाया गया था इंटरव्यू लेटर

बिहार के भागलपुर जिले के मिर्जापुर का निवासी 21 वर्षीय अमर कुमार इंटरव्यू लेटर लेकर बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन पहुंचा था. उसने वहां अधिकारियों को सीसीएल रांची मुख्यालय के नाम से निर्गत इंटरव्यू लेटर दिखाया. अधिकारियों को लेटर पर संदेह हुआ, उसकी बहुत ही बारीकी से जांच की गयी.

जांच के बाद अधिकारियों ने जो खुलासे किये वो बेहद ही चौंकानेवाले थे. इंटरव्यू लेटर क़ो फर्जी तरीके से बनाया गया था. जिस पर कोल इंडिया का लोगो लगाया गया था.  साथ ही पेपर पर सीसीएल जीएम रांची का डिजिटल हस्ताक्षर भी था. फिलहाल पुलिस इस मामले में यह तहकीकात कर रही है कि फर्जी इंटरव्यू लेटर इसने कहां से हासिल किये थे.

इसे भी पढ़ें – JCECEB तय ही नहीं कर पा रहा इंजीनियरिंग काउंसलिंग शेड्यूल, जेईई मेन की रैंकिंग से होना है दाखिला

Related Articles

Back to top button