JharkhandSimdega

पुलिस ने किया पहाड़ी चीता गिरोह के सरगना को गिरफ्तार

 

Simdega : पहाड़ी चीता के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार करने में  सफलता हासिल की है. एसपी संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकरबहार जीतिया टोली चट्टान पर पहाड़ी चीता का सरगना मुरारी प्रसाद छूपा हुआ है. सूचना के आधार एसपी के आदेश पर बोलबा पुलिस ने अपराधी संगठन पहाड़ी चीता के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.  इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एसपी संजीव कुमार ने बताया कि बोलबा थाना के नामजद अभियुक्त मुरारी प्रसाद उर्फ विवेक किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पाकरबहार जीतियाटोली स्थित जंगल में घूम रहा है.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविशंकर एवं सअनि संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी अभियान के क्रम में एक व्यक्ति जंगल में चट्टान में बैठा नजर आया. पुलिस उस ओर बढ़ रही थी इसी क्रम में चट्टान पर बैठा व्यक्ति  पुलिस को देख कर वह भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर घेराबंदी कर पहाड़ी चीता के सरगना मुरारी प्रसाद को गिरप्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें- रांची में जमीन को लेकर हो सकता है गैंगवार, सीआईडी को जमीन कारोबार से जुड़े अपराधियों की जानकारी…

पहाड़ी चीता का जिले से सफाया हो गया

एसपी संजीव कुमार ने बताया कि मुरारी प्रसाद पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है. मुरारी प्रसाद  के पकड़े जाने से  पुन: पहाड़ी चीता का जिले से सफाया हो गया है.  श्री कुमार ने बताया कि ओड़शा व जिले के विभिन्न  थानों में मुरारी प्रसाद के खिलाफ कुल पांच अपराधिक मामले दर्ज है. मुरारी के पास से एक लोडेड पिस्टल, थ्री एमएम का तीन जिंदा कारतुस, 12 बोर बंदूक  का जिंदा गोली 3, मोबाईल 3 बरामद किया गया है.  एसपी ने बताया कि  रोड निर्माता कंपनी के गाड़ी जलाने की घटना में भी वह शामिल था. मुरारी ओड़िशा में रह कर पुन: अपना गिरोह  खड़ा करने का प्रयास कर रहा था.

 

Related Articles

Back to top button