JharkhandLead NewsRanchi

रांची के शहरियों से पुलिस की अपील, मास्क व शारीरिक दूरी का करें पालन

Ranchi: कोरोना वायरस के मद्देनजर रांची की सड़कों पर सुबह से ही पुलिस मुस्तैदी से कोरोना नियमों का पालन करवाने में लगी हैं. इस दौरान पुलिस जागरूकता फैलने पर जोर दे रही है. लाउडस्पीकर के माध्यम से पुलिस मास्क व शारीरिक दूरी के पालन को सुनिश्चित करने के लिये लोगों को प्रेरित कर रही है.

इसे भी पढ़े:मधुपूर उपचुनाव: मतदाता को देनी होगी छुट्टी अन्यथा नियोजक पर लगेगा जुर्माना

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रांची पुलिस द्वारा आम लोगों से लगातार एहतियात बरतने की अपील की जा रही है. एक दिन पूर्व सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने के लिये भी पुलिस लोगों से कह रही है. पुलिस ने आमलोगों से कोरोना नियंत्रण में सहयोग की अपील की है.

इसे भी पढ़े:इस साल भी बिजली दर का ऑनलाइन ही होगा, नहीं भरे गये अध्यक्ष व दो सदस्यों के खाली पद

Related Articles

Back to top button