JharkhandRanchi

कोरोना में PM की घोषित एकतरफा लॉकडाउन बेअसर, स्वास्थ्य सुविधाओं पर नाकाम केंद्र: CPIM

Ranchi : लॉकडाउन कोरोना संक्रमण को रोकने में बेअसर साबित हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना कोई योजना बनाये, बिना किसी तैयारी के एकतरफा लॉकडाउन घोषित किया. अब स्थिति गंभीर होती जा रही है. उक्त बातें सीपीआइएम राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रकाश विप्लव ने कहीं. पार्टी की ओर से 20 से 26 अगस्त तक विरोध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है.

जिसकी जानकारी देते हुए विप्लव ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में सरकार पूरी तरह विफल रही. वैज्ञानिक तरीके से निपटने, स्वास्थ्य सुविधाओं को पुख्ता करने, हेल्थ कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, बड़े पैमाने पर टेस्टिंग करने जैसे काम में केंद्र सरकार विफल रही है.

वहीं मजदूरों को लॉकडाउन से अलग मुसीबतों का सामना करना पड़ा. बड़े पैमाने पर रोजगार खत्म हुए. इस दौरान सरकार ने कई फैसले लिये जो, जनहित में नहीं रही. अब कोरोना महामारी से लड़ने की जिम्मेवारी राज्य सरकारों पर डाल दिया गया है. विप्लव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के नाम पर देश की संपदा विदेशों में बेचने की साजिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें –  SC ने दोषी माना, प्रशांत भूषण कह रहे-सजा पाने को तैयार, फिर मोदी सरकार क्यों कह रही- माफ कर दीजिये

16 सूत्री मांगों के लिये विरोध सप्ताह आयोजित

विरोध सप्ताह में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान जन संपर्क, गांव स्तर तक अभियान आदि चलाकर केंद्र सरकार का विरोध किया जायेगा. सीपीआइएम की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर यह विरोध किया जा रहा है. जिसकी तर्ज पर राज्य में विरोध सप्ताह आयोजित किया जायेगा.

16 सूत्री मांगों के विरोध में यह कार्यक्रम किया जायेगा. जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की अनियोजित नीतियों का विरोध करना है. प्रकाश विप्लव ने कहा कि इस विरोध सप्ताह में 20 लाख लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जायेगी. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता सोशल डिस्टेसिंग समेत अन्य मानकों का पालन करेंगे. 20 से 26 अगस्त तक प्रखंड से लेकर प्रमंडल तक के अधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपेंगे.

इसे भी पढ़ें –  फेसबुक के अंदर बगावत शुरूः कर्मचारियों ने प्रबंधन से बीजेपी समर्थित हेट स्पीच पर जवाब मांगा

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button