JharkhandRanchi

बिजली बोर्ड में लगभग 5 हजार पद खाली, 1145 की अनुशंसा भेजने के बाद भी कार्रवाई नहीं

Ranchi : बिजली बोर्ड के चार निगमों में पिछले तीन साल से नियुक्ति नहीं की गयी है. इंजीनियर समेत अलग-अलग पदों पर बहाली के लिए साल 2016 में आखिरी परीक्षा ली गयी थी. इस दौरान कई बार चारों निगम की ओर से उर्जा विभाग को अनुशंसा भेजी गयी. जिसके बाद विभाग ने इसपर संज्ञान भी लिया. पिछले साल इस मामले में उर्जा विभाग को उर्जा विकास निगम की ओर से अनुशंसा भेजी गयी थी.

जिसपर उर्जा विभाग की ओर से पद भी चिन्हित किये गये. विभाग ने जेएसएससी को जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर की नियुक्ति के लिए अनुशंसा भेजी. इसके बाद भी बहाली नहीं निकाली गयी. चारों निगम को मिलाकर लगभग पांच हजार पद हैं, जो रिक्त हैं. वहीं पिछले साल उर्जा विकास निगम की ओर से 1145 पदों पर बहाली की मांग की गयी थी. इसमें सबसे अधिक बहाली जेबीवीएनएल में की जानी है.

इसे भी पढ़ें –“मीटू” आरोप तब नहीं लगते जब घटना होती है, तब लगते हैं जब किसी को निपटाने होते हैं

1145 पदों की अनुशंसा भेजी गयी थी

पिछले साल उर्जा विकास निगम की ओर से 1145 पदों पर बहाली के लिए उर्जा विभाग को अनुशंसा भेजी गयी थी. विभाग ने इस अनुशंसा को कार्मिक को भेजी, कार्मिक की ओर से इस अनुशंसा को जेएसएससी को भेजी गयी. तब से बहाली रूकी हुई है. इसमें लगभग एक हजार पद जेबीवीएनएल में रिक्त हैं.

इसमें असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर 130, असिस्टेंट इंजीनियर 20, जूनियर एग्जिक्यूटिव इंजीनियर 400, ऑफिस असिस्टेंट 346, जूनियर असिस्टेंट क्लर्क 192, असिस्टेंट मैनेजर के लिए 17 पदों की अनुशंसा की गयी. वहीं उर्जा संचरण निगम लिमिटेड के लिए असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर और मैनेजर समेत अन्य पदों के लिए 40 पदों की अनुशंसा की गयी.

बता दें कि उर्जा संचरण निगम में रिक्ति के बावजूद मात्र 40 पदों की अनुशंसा की गयी. जबकि यहां लगभग 990 पद रिक्त है. जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय भी शामिल हैं.

कई बार की गयी है बैठक

उर्जा विकास निगम की मानें तो चारों निगम में कुल पांच हजार पद रिक्त हैं. लॉकडाउन के बाद जेबीवीएनएल में कई बार बहाली के लिए बैठक की गयी. लेकिन इसके बाद भी इसपर कोई आगे की कार्रवाई नहीं की गयी. जबकि इसके पहले ही 1145 पदों की अनुशंसा विभाग को मिल गयी थी. इसमें से कुछ पदों पर बहाली के लिए विभाग ने जेएसएससी को अनुशंसा भी भेजी. लेकिन बहाली तब भी रूकी है. वहीं उर्जा उत्पादन निगम में कोई विशेष काम नहीं होने के कारण यहां के अधिकारी अतिरिक्त प्रभार में अलग-अलग निगमों में कार्यरत हैं. बता दें कि चारों निगमों की बहाली उर्जा विकास निगम की ओर से की जाती है.

इसे भी पढ़ें – RajyaSabha: आठ सांसदों का निलंबन रद्द करने की मांग पर अड़ा विपक्ष, नहीं तो कार्यवाही का बहिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button