
- रांची डीसी ने कहा, रांची में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव
- हिंदपीढ़ी इलाके के लिए हेल्पलाइन नंबर 8434086928
Ranchi : राजधानी के हिंदपीढ़ी इलाके में कोरोना पॉजिटिव के 5 नये मामले आने के बाद जिला प्रशासन सख्ती से लॉकडाउन का पालन करने की दिशा में बढ़ा है. इलाके में नये मामले आने के बाद रांची डीसी राय महिमापर रे ने कहा है कि गुरूवार सुबह 10 बजे से अगले 72 घंटे तक हिंदपीढ़ी को फिर से पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.
बता दें कि बीते सोमवार शाम को स्थिति बिगड़ता देख डीसी ने हिंदपीढ़ी को मुख्य मार्गों से जुड़ने वाले सभी 15 गलियों को अगले 72 घंटे तक बंद कर दिया था. डीसी ने यह जानकारी गुरूनानक स्कूल में बंद कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम में एक प्रेस कांफ्रेस कर दी. इस दौरान रांची एसएसपी अनीश गुप्ता, एडीओ लोकेश मिश्रा उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – #Corona पर डाटा विश्लेषण हैः भारत मे पॉजिटव केसों में रिकवरी रेट कम और मौत की दर यूके से भी ज्यादा
डीसी ने कहा, अब राजधानी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 7
प्रेस कांफ्रेस की शुरूआत में ही डीसी ने इस बात की पुष्टि कर दी कि राजधानी में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7 हो गयी है. बुधवार देर रात 5 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी आयी थी. इसमें से 6 एक ही परिवार के हैं.
सभी सातों को रिम्स के आइसोलेनेशन वार्ड में रखा गया है. कोरोना पॉजिटिव नये 5 लोगों के संपर्क में आये लोगों का सैंपलिंग कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा लोगों को प्रशासन सैंपलिंग करा पायेगा, वह राजधानी के लिए बेहतर होगा.
इसके लिए डीसी ने लोगों से अपील कर कहा कि अगर उन्हें किसी तरह की तकलीफ है, वे बाहर से आये हैं. या पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आये हैं, तो वे तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दें.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: झारखंड में कोरोना से पहली मौत, बोकारो निवासी ने तोड़ा दम
हिंदपीढ़ी इलाके के लिए अलग से टोल फ्री नंबर 24 घंटे कर रहा काम
राय महिमापत रे ने कहा कि हिंदपीढ़ी के इलाके के लिए गुरूनानक स्कूल में एक कमांड कंट्रोल बनाने के साथ एक अलग टोल फ्री नंबर जारी किया गया है. यह नबंर 8434086928 है. वहीं सभी राजधानीवासियों के लिए सार्वजनिक तौर पर 1950 टोल फ्री नंबर पहले से ही काम कर रही है.
लोग इसपर अपने परिस्थिति की जानकारी दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि घऱ पर लोग रहे. जिला प्रशासन उन्हें घर पर ही सभी आवश्यक सुविधा मुहैया कराने का काम करेगी.
घर से लोग बाहर नहीं निकले,इसलिए बढ़ायी गयी लॉकडाउन की अवधि: एसएसपी
एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि हिंदपीढ़ी इलाके में पूरी तरह से लगे लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है. ऐसा इसलिए किया गया है कि लोग घर से बाहर ना निकलें. लोगों को मदद देने के लिए हेल्पलाइन नंबर लाइन जारी करने के साथ वॉलंटियर लगाये गये हैं.
स्कूल में सेंटर में एक मजिस्ट्रेट, सिविल सर्जन की एक टीम 24 घंटे काम काम रही है. कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आये लोगों के सैंपल लिया जा रहा है. एसडीओ ने कहा कि अगले 72 घंटे के लिए बढ़े लॉकडाउन को इलाके के कोई भी व्यक्ति तोड़ता है या प्रशासन से जांच में सहयोग नहीं करता है, तो उनपर सुंसगत धारा के तहत कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें –#Bokaro से चार Corona के नये केस सामने आने के बाद प्रशासन रेस, साड़म व तेलो के गांवों को किया जा रहा सैनिटाइज




