
Apoorva Bhardwaj
भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है. स्थितियों में सुधार नहीं हो रहा है. पॉजिटिव मामलों की दर लगातार बढ़ रही है. मेरे पास बहुत से स्त्रोत से डाटा आ रहे हैं. उसके आधार पर ही यह बिंदुवार विश्लेषण है.
पिछले एक हफ्ते के डाटा के विश्लेषण से पता चलता है कि भारत में पॉजिटिव केस की दर अमेरिका के पैटर्न पर बढ़ रही है. भारत में मिश्रित दैनिक वृद्धि दर 13.48 ℅ है. जो बढ़त पर है. लेकिन दूसरे देशों में यह दर घट रही है या स्थिर है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: झारखंड में कोरोना से पहली मौत, बोकारो निवासी ने तोड़ा दम


इसे भी पढ़ें – #Covid-19: राजस्थान में 30 नये मामले, देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,734, 166 लोगों की गयी जान

निष्कर्ष : भारत में कोरोना की प्रसार दर सभी देशों की तुलना में धीमी है. लेकिन भारत में टेस्टिंग भी नाम मात्र है. हो सकता है, अगर टेस्टिंग ज्यादा हो तो यह आंकड़ा अमेरिका के आंकड़े को भी पार कर जाये.
एक्शन प्वाइंट
- सरकार लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाये.
- हर रोज 1 लाख टेस्ट करे.
- नेशनल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर सारे निजी हॉस्पिटल का 3 महीने के लिए अधिग्रहण करे.
- देश में सारी फिजूल खर्च तत्काल रोक दी जाये.
नोट : लेखक डाटा विशेषज्ञ हैं और लेख उनके फेसबुक वॉल से लिया गया है.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में #Covid-19 फैलाने का आरोप लगा दो लेडी डॉक्टर्स से मारपीट, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी




