BiharLead News

आतंकी संगठन पीएफआई के निशाने पर थे पीएम मोदी, पुलिस एफआईआर में खुलासा

Patna: पटना के विधानसभा में 12 जुलाई को हुए शताब्दी समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी आतंकी संगठन पीएफआई के निशाने पर थे. मोदी के कार्यक्रम के दौरान टेरर मॉड्यूल से जुड़े सदस्य गड़बड़ी पैदा करना चाहते थे, इसका खुलासा पटना पुलिस की तरफ से दर्ज एफआईआर में हुआ है, जो फुलवारी शरीफ पुलिस ने दर्ज की है. गौरतलब है कि आतंकियों के बारे में पुलिस को एक दिन पहले ही सूचना मिल गई थी जिसके बाद धरपकड़ की कार्रवाई शुरू हुई. इसी क्रम में अतहर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन गिरफ्तार किए गए. इन दोनों से लंबी पूछताछ के बाद ये बात सामने निकलकर कर आई कि पीएम की सभा इनलोगों के निशाने पर थी.

एफआईआर के अनुसार फुलवारी शरीफ के अहमद पैलेस में 6-7 जुलाई को कुछ संदिग्ध आए थे. इन संदिग्धों ने एक गुप्त बैठक की. इसमें पीएम मोदी के कार्यक्रम में गड़बड़ी करने की साजिश रची गई.

इसे भी पढ़ें:पटना एसएसपी के PFI की तुलना RSS से करने पर बवाल, भाजपा ने कार्रवाई की मांग की

हालांकि इसकी जानकारी पुलिस को 11 जुलाई की शाम हो गई थी. पुलिस ने तत्परता से कारवाई की और अतहर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन को दबोच लिया गया.

एफआईआर में पुलिस ने कहा है कि पीएम के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने का आह्वान किया गया था. बता दें कि अतहर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन के पास से बरामद दस्तावेज से इनके टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश हो गया है. इनकी संस्था भारत विरोधी और हिंदू विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाई गई है. ये भारत में 2047 तक इस्लामी राष्ट्र स्थापित करने के उद्देश्य से काम कर रहे थे. दस्तावेज में हिंदू समुदाय के खिलाफ इनकी जहरीली सोच सामने आई है.

इसे भी पढ़ें:रांची के नये एसएसपी किशोर कौशल ने पदभार ग्रहण किया, कहा- लोगों की शिकायत का समय से होगा निपटारा

बेऊर जेल के स्पेशल सेल में है दोनों

पुलिस महकमे से मिली जानकारी के अनुसार, अतहर परवेज और जलालुद्दीन को पटना के बेऊर जेल के स्पेशल सेल में रखा गया है. पटना पुलिस को इन्हें विदेशों से फंडिंग मिलने की जानकारी मिली है. इनके पास से मिले सबूत के मुताबिक कुल 3 बार अमाउंट इनके पास आए.

पहला ट्रांजेक्शन 14 लाख रुपए का है जबकि दूसरा 30 लाख और तीसरा 40 लाख रुपए का. इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस मामले की जांच में ईडी को भी शामिल किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:हेमंत सोरेन माइनिंग लीज मामलाः निर्वाचन आयोग में अगली सुनवाई 5 अगस्त को

Related Articles

Back to top button