NationalWorld

डिस्कवरी के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में पीएम मोदी 12 अगस्त को नजर आयेंगे    

NewDelhi : प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आने वाले हैं.   प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत में वन्य जीव संरक्षण के लिए किये गये उपायों को लेकर शो के स्टार बेयर ग्रिल्स ने खास कार्यक्रम शूट किया है. इसमें   मोदी मशहूर शो प्रजेंटर से भारत की विशाल प्राकृतिक विविधता और प्रकृति संरक्षण उपायों पर भी चर्चा करते दिखेंगे. इंटरनैशनल टाइगर्स डे के मौके पर शो के स्टार बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर  यह जानकारी दी है. बेयर ग्रिल्स ने ट्वीट किया, 180 देशों के लोग जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनदेखे पहलू से परिचित होंगे.

मैन वर्सेज वाइल्ड में मेरे साथ प्रधानमंत्री मोदी को डिस्करी पर 12 अगस्त को देखें.  इस ट्वीट के साथ मशहूर शो प्रजेंटर ने #PMModionDiscovery भी ट्वीट किया है. शो में  पीएम मोदी  जानकारी देंगे कि कैसे भारत में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जागरुकता अभियान और भौगोलिक परिवर्तनों के लिए काम हो रहा है.

इसे भी पढ़ेंः RPF अधिकारी के पत्र से कश्मीर में हड़कंपः राशन-पानी जमा करने,परिवार को साथ नहीं रखने की कही बात

 बराक ओबामा भी आ चुके हैं शो में

जानकारी के अनुसार वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी का बिल्कुल अंलग अंदाज नजर आ रहा है . वह बेतकल्लुफ अंदाज में हंसते और चर्चा करते नजर आयेंगे.  खबरों के अनुसार पीएम शो के मिजाज के अनुसार स्पोर्ट्स ड्रेसअप में हैं, वे ग्रिल्स के साथ छोटी सी नाव में नदी पार करते, जंगल की चढ़ाई करते दिखेंगे. जान लें कि  शिकार और दूसरे कामों के लिए ग्रिल्स अपने शो में जंगल में मौजूद चीजों से ही उपकरण बनाते हैं और इसकी भी छोटी सी झलक प्रमोशनल विडियो में है.

बता दें कि डिस्कवरी पर प्रसारित होनेवाला शो मैन वर्सेज वाइल्ड दुनिया के सबसे लोकप्रिय शो में से है. इस शो में दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां  भाग ले चुकी हैं.  इस शो को कई देशों की भाषा में डब भी किया जाता है. ग्रिल्स के इस लोकप्रिय शो में राष्ट्रपति रहने के दौरान बराक ओबामा ने भी शामिल हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंः कर्नाटकः येदियुरप्पा ने साबित किया बहुमत, रमेश कुमार ने स्पीकर के पद से दिया इस्तीफा

 

Related Articles

Back to top button