
New Delhi : कोविड-19 संक्रमण संबंधी अनुमान जताने के लिए गणित का इस्तेमाल करनेवाले सूत्र मॉडल से जुड़े वैज्ञानिक एम विद्यासागर ने कहा कि यदि देश में टीकाकरण अभियान तेज नहीं किया गया और कोविड-19 से निपटने के लिए आवश्यक नियमों का पालन नहीं किया गया, तो आगामी छह से आठ महीने में कोविड की तीसरी लहर आने की आशंका है.
श्री विद्यासागर ने इसके साथ ही कहा कि सूत्र मॉडल में किसी तीसरी लहर की संभावना नहीं जतायी गयी है और इस पर काम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : कोविड-19 से निपटने के प्रयासों में ढिलाई नहीं बरत सकते : सिंगापुर
आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर विद्यासागर ने कहा कि यदि एंटीबॉडी समाप्त हो जाती है, तो प्रतिरोधी क्षमता कम होने की आशंका है.
ऐसे में टीकाकरण बढ़ाया जाना चाहिए और कोविड-19 को फैलने से रोकने में मददगार नियमों का पालन किया जाना चाहिए. यदि ऐसा नहीं होता है, तो छह से आठ महीने में तीसरी लहर आने की आशंका है.
इसे भी पढ़ें :म्यांमार के 4 हजार से 6 हजार शरणार्थियों ने भारत में सुरक्षा मांगी




