Lead NewsNational

पीएम मोदी ने कहा- 3 करोड़ कोरोना फाइटर्स को वैक्सीन लगाने का खर्च केंद्र सरकार उठायेगी

New Delhi : देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर की जा रही तैयारियों के बीच सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ इसकी समीक्षा की. देश भर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन का अभियान सुरू हो रहा है.

पीएम मोदी ने बैठक में मुख्यमंत्रियों को भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चों पर तैनात कर्मियों को वैक्सीन लगाने का खर्च राज्यों को नहीं उठाना होगा. इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे कोरोना फाइटर्स की संख्या 3 करोड़ के आसपास है.

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी युवती हत्याकांड सुलझाने के करीब पहुंची पुलिस, शेख बिलाल की है तलाश

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अब कोरोना के खिलाफ जंग के निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है. उन्होंने कोवीशील्ड और कोवैक्सीन की सुरक्षा को लेकर भी मुख्यमंत्रियों को आश्वस्त किया.

उन्होंने कहा कि देश में तैयार दोनों टीके किफायती हैं और देशवासियों को प्रभावी वैक्सीन देने के लिए वैज्ञानिक समुदाय ने सभी सावधानियां बरती हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में अगले कुछ महीनों में 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन मिलेगा और टीकाकरण के लिए राज्यों के साथ सलाह के बाद प्राथमिकताएं भी तय कर दी गयी हैं. उन्होंने कहा कि सबसे पहले कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण होगा और उसके बाद अग्रिम मोर्चे पर काम करनेवाले कर्मियों को कोरोना का टीका लगेगा.

इसे भी पढ़ें : जानिये कौन है वो भारतीय-अमेरिकन महिला जिसने ऱाष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ट्विटर हैंडल बंद कराया

Related Articles

Back to top button