
Ranchi: पीएम नरेंद्र मोदी ने रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने रेलवे के 85 हजार करोड़ की योजनाओं को देश को समर्पित किया. रांची रेलवे स्टेशन कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मंत्री दीपक बिरूआ समेत अन्य मौजूद रहे. इसी क्रम में रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का आयोजन रांची रेलवे स्टेशन पर किया गया.

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे का विकास सरकार की प्राथमिकता में है. पिछले दस सालों में सरकार ने रेलवे बजट को छह गुणा ज्यादा बढ़ाया है. आने वाले पांच साल में भारतीय रेल का जनता कायाकल्प देखेगी. जिसकी कल्पना भी नहीं की गयी है. भारत एक युवा देश है. देश की युवा पीढ़ी अब तय करेगी कि आने वाला भारत कैसा होगा. यहां कैसी सुविधाएं होंगी. देश को अभी और आगे जाना है. शिलान्यास देश के युवाओं के लिए है. जिससे उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके. पीएम मोदी ने अहमदाबाद में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायी.
इस दौरान कुल 10 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायी गयी. ट्रेन का नियमित परिचालन 18 मार्च से किया जायेगा. आज उद्घाटन के दौरान ट्रेन का परिचालन वाराणसी तक होगा.
क्या है समय सारिणी
रेलवे के अनुसार ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन किया जायेगा. गुरूवार छोड़ कर. ट्रेन सुबह 5ः10 बजे रांची से बनारस के लिये रवाना होगी. जो दिन के एक बजे बनारस पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन 16ः05 बजे बनारस से रवाना होगी. जो रात 23ः55 बजे रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन के शुरू होने से रांची से बनारस की दूरी साढ़े सात घंटे की होगी.
दक्षिण पूर्व रेलवे की मानें तो इस ट्रेन के परिचालन के लिये किराया तय कर दिया गया है. इसके तहत चेयरकार कैटरिंग के साथ 1505, चेयरकार बगैर कैटरिंग 1160, एग्जीक्यूटिव क्लास कैटरिंग 2725, एग्जीक्यूटिव क्लास बगैर कैटरिंग 2335 रूपये है. वापसी में बनारस से रांची के लिये चेयरकार कैटरिंग 1450, चेयरकार बगैर कैटरिंग 1160, एग्जीक्यूटिव कैटरिंग 2675 और एग्जीक्यूटिव बगैर कैटरिंग 2325 रूपये तय की गयी है. ट्रेन के आठ कोच में 560 सीट है.
पलामू को भी रेलवे परियोजनाअें की सौगात
पलामू, धनबाद समेत अन्य लोकसभा क्षेत्र के लोगों को भी केंद्र की ओर से विभिन्न रेलवे परियोजाओं की सौगात पीएम मोदी के हाथों मिली. डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद बीडी राम, विश्रामपुर विरधायक रामचंद्र चंद्रवंशी संहित अन्य भी उपस्थित रहे.
पीएम के हाथों हुए ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम में सबों ने उम्मीद जतायी कि अब पलामू से कोयले की ढुलाई सही कॉमर्शियल एक्टिविटी में तेजी आयेगी. जो नये कॉमर्शियल ट्रैक बनाये गये है उससे रेलवे परिवहन सेवाओं को गति मिलेगी. साथ ही आर्थिक गतिविधियां भी तेजी से होंगी.
इस दौरान धनबाद रेल मंडल के कतरासगढ, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, बरकाकाना, गोमिया, रांची रोड, सिंगरौली, गोमो, टोरी और रेणुकूट स्टेशन पर ऑनलाइन ओएसओपी का उद्घाटन हुआ.
सिंदरी, रामगढ़ और शक्ति नगर में भी गति शक्ति के कार्यों के टर्मिनल का और नवलशाही, राजहारा, सिंधावार और दिल्ली में गुड्स शेड के साथ पतरातू से सोननगर की तीसरी लाइन तथा रमना से सिंगरौली के बीच डब्लिंग लाइन का उद्घाटन किया गया.




