
Ranchi: राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री जनमन योजना से 1255 किमी ग्रामीण सड़क निर्माण का लक्ष्य तय करते हुए प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिया है. जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जायेगी. यह प्रयास हो रहा है की मार्च तक सारी योजनाओं की मंजूरी मिल जाये, इसके पूर्व केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक भी की जा चुकी है. केंद्र प्रायोजित पीएम जनमन योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर उनके गांव उलिहातू खूंटी से किया था. इसके अंतर्गत आदिम जनजाति के 100 से अधिक बसावटों को सम्पर्कता प्रदान करना है.
इंजीनियरों ने बताया की वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 126 किमी रोड एवं एक पुल की योजना की स्वीकृति दी गयी है. तथा 2024-25 के लिए 1255 किमी रोड की स्वीकृति का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है. सभी ग्रामीण सड़कें आदिम जनजाति बहुल क्षेत्रों की हैं. इन क्षेत्रों में ग्रामीण सड़क बनने से आवागमन की सुविध बढ़ेगी. साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम्य गाड़ी योजना के साथ समन्वय से यात्री बसों की भी सुविधा भी आसानी से होगी.




