
Ranchi: पीएम आवास योजना को लेकर आज हमारे पास एक नई अपडेट है. यदि आप पीएम आवास योजना के माध्यम से अपने गांव में अपना घर बनाना चाहते हैं तो आपका सपना जल्दी पूरा होगा. दरअसल सरकार यह विचार-विमर्श कर रही है कि पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जो सब्सिडी राशि लाभार्थी नागरिकों को दी जाती है इसे 50% तक बढ़ाया जाए.
अगर ऐसा हो जाता है तो तब आपको अपना घर बनाने के लिए सरकार की तरफ से 200000 रूपए की धनराशि दी जाएगी. इसकी सूचना भी झारखंड सहित अन्य राज्यों को दी गई है. इस प्रकार से देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिक अपना आवास बिना किसी रूकावट के बना पाएंगे. सरकार द्वारा जब निर्णय ले लिया जाएगा तो इसके पश्चात घर के लिए 50 फीसदी सब्सिडी बढ़ा दी जाएगी.
अभी 1.20 लाख रुपए मिलते हैं
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्रामीण क्षेत्र में आवास बनाने के लिए अभी 120000 रुपए की राशि दी जाती है. सरकार का मानना है यह राशि काफी कम है, ऐसे में ऐसे में इसे बढ़ाने की आवश्यकता है बढ़ते महंगाई को देखते हुए राशि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. केंद्र सरकार से पीएम आवास के लिए आवंटन में ₹200000 की राशि मिलेगी.
इस साल मिलेंगे आवास बनाने के 1.20 लाख आवास का आवंटन हो सकता
केंद्र में नई सरकार के गठन के तुरंत बाद पहली बैठक में पूरे देश भर में 3 करोड़ आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया था. मेरी जानकारी के अनुसार इस बार झारखंड को भी पीएम आवास योजना ग्रामीण से आवास बनाने के लिए आवंटन मिलेगा. विकास 2 सालों से आवास आवंटन से वंचित झारखंड को 120000 आवास मिलने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक या आमंत्रण प्राप्त नहीं हुआ है.




