JharkhandKhuntiLead News

पीएलएफआई का बिहार प्रभारी ‘चूहा’ खूंटी के मुरहू से हुआ था गिरफ्तार, कबूला गुनाह

Khunti: झारखंड पुलिस के लिए सरदर्द बन चुका दो लाख के इनामी पीएलएफआइ उग्रवादी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा उर्फ बिहारी को खूंटी जिले के मुरहू से गिरफ्तार कर लिया गया. एटीएस और खूंटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी चूहा को पकड़ा गया है. बिहार के नालंदा जिले के चिकसौरा बाजार का रहने वाला था. पीएलएफ सुप्रीमो दिनेश गोप उसे लेवी वसूली के लिए बिहार का प्रभार दिया था. गिरफ्तार अवधेश जायसवाल ने विभिन्न जिलों में कई कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

उग्रवादी अवधेश जायसवाल के खिलाफ रांची, खूंटी,चाईबासा हजारीबाग, सिमडेगा धनबाद के अलग-अलग थानों में कुल 39 मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपी पटना स्थित बेउर जेल और सिमडेगा जेल में विभिन्न आपराधिक कांडों में जेल जा चुका है.

पुलिस आरोपी के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड मोबाइल फोन समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. झारखंड पुलिस के लिए 2 लाख का इनामी पीएलएफआई उग्रवादी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा चुनौती बना हुआ था.

इसे भी पढ़ें:Good News : शिक्षा को पटरी पर लाने की कवायद, दो से तीन माह में सौ से अधिक शैक्षणिक टीवी चैनल होंगे शुरू

पुलिस दबिश के वजह से मुरहू में छुपा था

दो लाख के इनामी अवधेश जयसवाल पर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी. कई दिनों से एटीएस की टीम बिहार में संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी. इसकी भनक जब अवधेश जयसवाल को लगी तो बिहार से भागकर खूंटी जिले के मुरहू में छिपकर रहने लगा. इसके बाद शनिवार को पुलिस आरोपी को मुरहू से दबोच लिया. अवधेश जयसवाल उर्फ चूहा पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप का दाहिना हाथ माना जाता है.

अवधेश जयसवाल अंतिम बार रनिया में दिनेश गोप से मिला था. दिनेश गोप ने ही एप के जरिए व्यवसायियों से रंगदारी मांगने की ट्रेनिंग दी थी.

पीएलएफआई का सक्रिय व दिनेश गोप का दाहिना हाथ चूहा जायसवाल का राज चलता था. चूहा के कहने पर उग्रवादी उसके हिसाब से काम कर रहे हैं. चूहा तय करता है कि किस कारोबारी से कितना पैसा लेना है.

इसे भी पढ़ें:नेशनल वोटर अवेयरनेस काॅन्टेस्ट करायेगा भारत निर्वाचन आयोग, विजेताओं को मिलेंगे नगद ईनाम, जल्‍दी करें आवेदन

कारोबारियों के बीच चूहा का था आतंक

अवधेश जयसवाल दिनेश गोप के इशारे पर ही झारखंड के व्यवसायी, कोयला कारोबारी, जमीन कारोबारी और ठेकेदारों से ह्वाट्सऐप व वीडियो कॉल कर लेवी मांगता था. चाईबासा, खूंटी, गुमला, हजारीबाग धनबाद, चतरा, रामगढ़ और रांची जिला में 40 से अधिक मामले दर्ज हैं. सौ से अधिक व्यवसायी और ठेकेदारों से लेवी मांग चुका है. संगठन के लोग राजधानी और दूसरे शहरों में रेकी कर वैसे लोगों को चिन्हित करते थे जिनके पास काफी पैसा है.

उसके बाद दिनेश गोप के द्वारा लेटर पैड में रंगदारी मांगने संबंधित बातें लिखकर भेजी जाती है जिसे वर्चुअल माध्यम से टीम के लोग अलग-अलग कारोबारियों को भेज कर पैसे की डिमांड करता था. अवधेश जयसवाल के नाम का झारखंड में कारोबारियों के बीच आतंक हो गया.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS  :  नक्सलियों से मुठभेड़ में झारखंड के रहनेवाले CRPF के सहायक कमांडेंट शहीद

भाई ने मिलवाया था दिनेश गोप से

अवधेश जयसवाल का भाई गणेश जयसवाल पीएलएफआई के लिए काम करता था. भाई के साथ अक्सर पीएलएफआई से सदस्यों से मिलने आता था. इसके बाद दिनेश गोप का चहेता बन गया. हाल ही में भाई की मौत हो गयी. वह पटना स्थित बेउर जेल में बंद था.

इसे भी पढ़ें:‘हमारा बजाज’ वाले राहुल नहीं रहे

Related Articles

Back to top button