Crime NewsGumlaJharkhand

पीएलएफआइ नक्सली ने किया सरेंडर

Ranchi: पीएलएफआइ के नक्सली संजय टाइगर उर्फ संजय गोप ने गुमला पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है. इसके साथ ही गुमला पुलिस ने पिछले साल 17 अगस्त को ग्राम डोम्बाटोली में हुए अजय गोप हत्याकांड का उद्भेदन कर दिया है. संजय गोप उक्त हत्याकांड में शामिल था.

इसे भी पढ़ें- सरायकेला में कबूतर के मरने से लोग हुए भयभीत, बर्ड फ्लू का शक

पुलिस अधीक्षक द्वारा इस हत्याकांड के अनुसंधान हेतु गुमला थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया तथा लगातार अभियान चलाया गया. अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आयी कि इस कांड में पीएलएफआइ के सक्रिय सदस्य संजय गोप उर्फ संजय टाइगर, संजीव गोप उर्फ काडा और छोटू सिह इन तीनों लोगों के द्वारा हत्या की गयी है.

इसके बाद से गुमला पुलिस के द्वारा लगातार छापामारी के कारण आज संजय गोप उर्फ संजय टाइगर ने गुमला थाना में आकर आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे अजय गोप हत्याकांड का उदभेदन हो गया. संजय गोप ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराध स्वीकार किया है. गुमला पुलिस के द्वारा इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- पलामू: गहना कारोबारियों पर आफत, 36 घंटे के भीतर दूसरी बार बना शिकार, पांच लाख के जेवर उड़ाये

गिरफ्तार पीएलएफआइ के सक्रिय सदस्य संजय गोप पर गुमला, बसिया, कामडारा, सिसई, पालकोट थानों में 16 मामले दर्ज हैं. वहीं इनके आत्म समर्पण के बाद इस इलाके के लोग अमन-चैन से रहेंगे. वहीं एसडीपीओ मनीष चन्द्र लाल ने भी बताया कि अब गुमला पालकोट बसिया थाना में शांति होगी.

Related Articles

Back to top button