
Khunti. पीएलएफआई एरिया कमांडर दीत नाग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. खूंटी एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर एएसपी अभियान अनुराग राज के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीत नाग को अड़की थाना क्षेत्र के चाडाडीह जंगल से गिरफ्तार किया. दीत नाग के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल, एके 47 का 11 गोली और पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया है.
ये भी पढ़ें- Dhanbad: वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़े दो गुट, कई घायल
19 मामलों में आरोपी है एरिया कमांडर दीत नाग
गिरफ्तार हुए पीएलएफआई एरिया कमांडर दीत नाग के ऊपर खूंटी जिले के मुरहू, अड़की थाना 19 मामले दर्ज हैं. बता दें कि कई बार मुठभेड़ में दीत नाग बचकर भाग निकला था. लंबे समय से खूंटी पुलिस को दीत नाग की तलाश थी. दीत नाग के ऊपर हत्या, रंगदारी वसूलने जैसे मामले दर्ज है. झारखंड सरकार के द्वारा दीत नाग के ऊपर इनाम भी घोषित किया गया है.
ये भी पढ़ें- jharkhand News: पारा शिक्षकों के नियमितीकरण का प्रस्ताव तैयार, अगले सप्ताह शिक्षा मंत्री तक पहुंचेगी फाइल
गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
खूंटी एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी पीएलएफआई का एरिया कमांडर दीत नाग अड़की थाना क्षेत्र के चाडाडीह जंगल में किसी घटना का अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना के आधार पर एसपी आशुतोष शेखर के द्वारा एक टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम के द्वारा जंगल में छापेमारी अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम दीत नाग बताया.





bookmarked!!, I like your blog!
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
Thank you ever so for you article post.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.