
Ranchi: महिंद्रा एंड महिंद्रा और लीड्स संस्था के तत्वावधान में आम बागवानी का शुभारंभ झारखंड में किया गया. इस काम में महिंद्रा एंड महिंद्रा कम्पनी ने 2500 पौधे के लिए वित्त सहयोग कर रही है. लीड्स संस्था पौधारोपण का यह अभियान राज्य 5 जिलों लातेहार, लोहरदगा, सरायकेला खरसावां, प. सिंहभूम और सिमडेगा में चला रही है.
इसे भी पढ़ें : राज्य सरकार का कैलेंडर जारी नहीं होने से विकास पर लगा ब्रेक
देवशंकर सिंह की एक एकड़ जमीन पर हुआ पौधरोपण
आज महिंद्रा एंड महिंद्रा कम्पनी से मनोज कुमार( कॉमर्शियल मैनेजर, झारखंड) और एके सिंह, (निदेशक, लीड्स, राँची) ने देवशंकर सिंह की एक एकड़ जमीन जो ग्राम घांसीलारी, पंचायत डोमटोली, कोलेबिरा प्रखंड, सिमडेगा में कुल 112 आम के पौधे लगा कर पौधारोपण का शुभारंभ किया गया. अगले 14 दिसंबर 2020 तक सभी 5 जिलों में कुल 2500 आम के पौधे लगाये जायेंगे.
इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा के मनोज कुमार ने कहा कि पेड़ पौधा प्राकृतिक सुंदरता का एक अहम हिस्सा हैं. ये मनुष्य से लेकर सभी जीव जंतुओं के लिए जीवनदायिनी हैं. जिसे देखते हुए सरकार वायु को प्रदूषण मुक्त कराने के साथ-साथ किसानों कि आय को दोगुना करने को लेकर पेड़-पौधों को लगाने पर जोर दे रही है. इसी उद्देश्य से आज महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी भी लीड्स के माध्यम से झारखंड के अनेकों जिलों में पौधरोपण कर रही है.
इसे भी पढ़ें : भाजपा, झामुमो, कांग्रेस सबने ठाना एक ही हठ- सरकार जी, नदी-तालाब में मत रोको छठ
एक पेड़ एक पुत्र से बढ़ कर एके सिंह
वहीं लीड्स के डायरेक्टर एके सिंह ने कहा कि पेड़ – पौधे लगाना धार्मिक गर्न्थो के अनुसार यज्ञ करने के बराबर है. एक पेड़ एक पुत्र से बढ़ कर होता है. जो बड़ा होकर हजारों लाखों लोगों को जीवन देने का काम करता है. हर मनुष्य को अपने जीवन काल में कम से कम दस पेड़ जरूर लगाने चाहिए. साथ उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में किसानों को अधिक फलदार पौधे लगाने के लिए बढ़ावा देने की जररूरत है, किसान अपनी एक एकड़ जमीन से पांचवें साल से सालाना 50 से 60 हजार रूपए कमा सकता है, वहीं दसवें साल के बाद से एक एकड़ जमीन से किसान को प्रतिवर्ष 1 लाख तक की कमाई होगी, जो लगातार 3 से अधिकतम 35 वर्षों तक समान रूप से मिलती रहेगी.
इंटर क्रॉपिंग खेती करने की जानकारी दी
लीड्स रांची से आए कृषि एक्सपर्ट रंजीत भेंगरा ने उपस्थित किसानों को आम बागवानी के बीच में इंटर क्रॉपिंग खेती करने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन से आम के फल के साथ-साथ साग, सब्जी उपजा कर अच्छी कमाई कर सकते हैं. इसके साथ उन्होंने समय समय पर लगने वाले खाद, दावा आदि की जानकारी दी. उन्होंने किसान को जैविक खाद प्रयोग करने को कहा.
इसे भी पढ़ें : सीसीएल की जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र जख्मी
मौके पर डोमटोली पंचायत के मुखिया सुगड जड़िया, महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्टेट मैनेजर मनोज कुमार, लीड्स डायरेक्टर ए के सिंह, कृषि एक्सपर्ट रंजीत भेंगरा, उपेन्द्र कुमार, नरेन्द्र मिश्रा, अरुण कुमार, सहभागी विकास संस्था के कार्यक्रम समन्वयक आलोक कुमार, जोसेफ लुगुन, आकाश कुमार, विकास नायक, खुशबू कुमारी, अविनाश नायक, सुजाता कुमारी, हेलेन बिलुंग, दिलराज नायक सहित गांव के अन्य किसान भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : रिम्स को मिले 38 नये डॉक्टर, 18 विभागों में देंगे सेवा




