
Ranchi : कांटाटोली फ्लाइओवर निर्माण के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. चयनित संवेदक इस फ्लाइओवर निर्माण के लिए अपना प्लांट बिठाने की तैयारी कर रहा है. जुडको के सहयोग से इस पर कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार नामकुम में चयनित संवेदक अपना प्लांट स्थापित करेगा. इसके लिए जमीन चिन्हित करने का काम किया जा रहा है. फ्लाइओवर निर्माण में 16-16 मीटर के गडर का निर्माण कराया जाना है. इसका निर्माण उक्त प्लांट में ही कराया जायेगा और सीधे बननेवाले ब्रिज में फिक्स कर दिया जायेगा.
चूंकी लंबे-लंबे गडर बनेंगे ऐसे में फ्लाइओवर निर्माण स्थल तक सीधा रास्ता रहे इसलिए भी नामकुम के करीब जमीन चिन्हित की जा रही है. प्लांट स्थापित होते ही इसके निर्माण के लिए कार्रवाई भी प्रारंभ होगी.
इसे भी पढ़ें:पटना हाई कोर्ट का आदेश- गाय घाट केअर होम मामले की जांच डीएसपी रैंक की महिला अधिकारी से करायें




