
चार लोग कर रहे थे बैठकी, दो की तलाश जारी
उलीडीह पुलिस ने जिन दो लोगों को आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हथियार के साथ गिरफ्तार किया है उसमें थाना क्षेत्र के शिव मंदिर लाइन का रहनेवाला राज शंख और विशाल शंख शामिल है. दोनों आर्म्स एक्ट के मामले में पहले भी जेल जा चुके है. पुलिस के मुताबिक वे हाल ही में जेल से छूटकर आए हैं. उसी बीच पुलिस को शनिवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि चूनाशाह कॉलोनी में चार लोग बैठकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. उनके पास हथियार भी है. उसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर राज और विशाल को धर-दबोचा. हालांकि उनके दो सहयोगी भागने में सफल रहे. इनमें उलीडीह फुटबॉल मैदान का रहनेवाला गुलशन गागराई और शिव मंदिर लाइन का शंख उर्उ चड्ढे शामिल है. पुलिस उनकी जोरशोर से तलाश कर रही है.
घर से टीवी, मोबाइल समेत अन्य सामानों की चोरी
परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल के एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर से एक टीवी, दो मोबाइल और इंडक्शन की चोरी कर ली. इस घटना को लेकर मकान मालिक लक्ष्मण मरांडी ने थाना में मामला दर्ज कराया है. वे मूलरूप से कोवाली थाना क्षेत्र के सानग्राम के रहने वाले हैं. घटना एक सितंबर की रात एक बजे की है. उस वक्त मकान मालिक घर में नहीं थे. उन्हें बाद में मोबाइल पर घटना की सूचना दी गई. इसे लेकर 16 सितंबर को थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें-15 लाख का इनामी माओवादी कारू यादव को महाराष्ट्र एटीएस ने किया गिरफ्तार




