
Stockholm : साल 2020 के लिए फिजिक्स (भौतिकी) का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है. घोषणा के अनुसार रोजर पेनरोज को Reinhard Genzel और Andrea Ghez के साथ संयुक्त रूप से देने का ऐलान किया गया है. रोजर पेनरोज को यह सम्मान ब्लैकहोल से संबंधित खोज करने और Reinhard Genzel और Andrea Ghez को गैलेक्सी के मध्य में सुपरमासिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट के मामले में साल 2020 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है. बता दें कि यह पुरस्कार गत कई वर्षों से भौतिकी क्षेत्र में शोध करने वाले एक से अधिक वैज्ञानिकों को दिया जाता है.
इसे भी पढें : रिलायंस के बाद टीसीएस भी बनी 10 लाख करोड़ वाली कंपनी, शेयरों में भारी बढत
पुरस्कार में गोल्ड मेडल के साथ 11 लाख डॉलर से ज्यादा कैश प्राइज मिलता है
रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज के सेक्रटरी जनरल होरान हैनसन ने पुरस्कार का ऐलान किया. इस पुरस्कार में गोल्ड मेडल के साथ 11 लाख डॉलर से ज्यादा कैश प्राइज मिलता है. स्वीडिश इन्वेन्टर अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है. फिजिक्स के नोबेल से इतिहास में सबसे छोटे पार्टिकल्स से लेकर अंतरिक्ष के रहस्यों की तक की खोज के लिए वैज्ञानिकों को नवाजा जा चुका है.
रॉजर पेनरोज ने यह बताया था कि ब्लैक होल फॉर्मेशन से जनरल थिअरी ऑफ रिलेटिविटी को प्रिडिक्ट किया जा सकता है. वहीं, रेनहार्ड और ऐंड्रिया ने हमारी गैलेक्सी के केंद्र में मौजूद विशाल द्रव्यमान (supermassive) के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज की थी. पिछले साल का पुरस्कार कनाडा में जन्मे कॉस्मॉलजिस्ट जेम्स पीबल्स को बिग बैंग के बाद के वक्त पर थिअरटिकल काम के लिए दिया गया था. उनके साथ स्विस ऐस्ट्रोनॉमर मिचेल मेयर और डीडियर कुएलोज को हमारे सोलर सिस्टम के बाहर के ग्रह की खोज के लिए दिया गया था. इस साल कोरोना वायरस की वजह से ज्यादा लोग समारोह में शामिल नहीं हो सके.
इसे भी पढें : ड्रग्स मामला : अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की हिरासत की अवधि 20 अक्तूबर तक बढ़ी
इसी सप्ताह केमिस्ट्री, साहित्य और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा
इससे पहले सोमवार को मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हार्वे अल्टर (Harvey Alter), माइकल हॉफटन (Michael Houghton) और चार्ल्स राइस ( Charles Rice) को दिया गया. इन वैज्ञानिकों को हेपटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए दिया गया है. अल्टर और चार्ल्स राइस जहां अमेरिका से हैं वहीं माइकल हॉफटन ब्रिटेन के निवासी हैं.
नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था के अनुसार इसी सप्ताह केमिस्ट्री, साहित्य और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जायेगी. वहीं अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अगले सोमवार को की जाएगी. बता दें कि इस बार शांति के नोबेल पुरस्कारों की दौड़ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हैं. उन्हें इजरायल और यूएई के बीच शांति डील कराने के लिए नामित किया गया है.
इसे भी पढें : अटल सरकार में मंत्री रहे दिलीप रे कोयला घोटाला मामले में दोषी करार, मामला झारखंड का




