Court NewsRanchi

साहिबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा की व्यक्तिगत पेशी से छूट संबंधी याचिका खारिज

Ranchi: साहिबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा कुमार साहा की ओर से निचली अदालत में सशरीर उपस्थिति से छूट संबंधी याचिका पर पीएमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया है. ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने कृष्णा साहा की व्यक्तिगत पेशी से छूट संबंधित याचिका को खारिज कर दिया.

बता दें कि मामले में कृष्णा साहा को हाई कोर्ट से 7 दिसंबर 2023 को जमानत  मिल चुकी है. उनके खिलाफ अब ईडी कोर्ट में आरोप गठन हो चुका है.

दरअसल, 5 जुलाई 2023 को 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उसे  देर रात गिरफ्तार कर लिया था. 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी कृष्णा कुमार के ठीकने पर जुलाई 2022 में छापेमारी की थी. साहिबगंज जिले के बड़हरवा निवासी कृष्णा कुमार साहा को सीएम के बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का खास सहयोगी माना जाता है. कृष्णा साहा के अवैध पत्थर खदान में दो मजदूरों की दुर्घटना में मौत हो गई थी. जांच के क्रम में ईडी ने पूर्व में कृष्णा साहा के बड़हरवा के चंपांडे मौजा के पत्थर खदान की ड्रोन से मापी ली थी. वहां के कर्मियों के मोबाइल व कागजात भी जब्त किए गए थे. छानबीन में जानकारी मिली थी कि लीज एरिया से कई गुणा अधिक खनन किया गया है. ईडी की कार्रवाई के बावजूद कृष्णा साहा के खान में अवैध खनन जारी था. इसकी जानकारी ईडी को मिली है, जिसके बाद ही ईडी ने उसे गिरफ्तार किया था.

Related Articles

Back to top button