JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

हेमंत सोरेन के खिलाफ दायर याचिका सुनवाई योग्य नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

Ranchi : माइनिंग लीज़ मामले में झारखंड HC में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ चल रही सुनवाई को SC ने निरस्त कर दिया. राज्य सरकार ने हेमंत सोरेन को मिले माइनिंग पट्टे के मामले में जनहित याचिका स्वीकार किए जाने का विरोध किया था. हालांकि, इस मामले में ED की तरफ से की जा रही जांच पर खास फर्क नहीं पड़ेगा. झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सुधांशु धुलिया की बेंच ने फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है.

झारखंड हाईकोर्ट ने शेल कंपनियों में इन्वेस्टमेंट की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका को स्वीकार कर लिया है. साथ ही मेंटेनेबिलिटी की बिंदु पर सरकार द्वारा दी गई दलीलों को खारिज कर दिया है. जनहित याचिका की सुनवाई चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत कर रही है. इस मामले में राज्य सरकार, शिवशंकर शर्मा, मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और ईडी पक्षकार हैं. PIL दायर करने वाले शिवशंकर शर्मा के अधिवक्ता राजीव कुमार कैश कांड में गिरफ्तार हो चुके हैं और पिछले कुछ महीनों से वह जेल में बंद हैं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 7000 करोड़ की लागत से बनेगी 112 आरओबी-आरयूबी, मिली मंजूरी

 

Related Articles

Back to top button