
Ranchi: राजधानी के चुटिया थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गुरुवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया. जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. चुटिया के केतारी बगान के रहने वाले भरत कुमार नामक शख्स को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ेंःबिजली खरीद में फूंक दिया 20 हजार करोड़, अब कोयले की कमी, झारखंड के सात जिलों में ब्लैकआउट के हालात
ज्ञात हो कि नाबालिग के अपहरण की सूचना पुलिस को दो दिन पहले ही मिली थी, लेकिन गुरुवार को इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी चुटिया थाना में दर्ज कराई गई थी. जिसे गुरुवार को चुटिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. नाबालिग लड़की ने पुलिस के सामने आरोपी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया है.
आरोपी ने पहले से की है दो शादी
गौरतलब है कि चुटिया के केतारी बगान के रहने वाले भरत कुमार ने पहले से दो शादी की है. पहली पत्नी से उसे तीन बच्चे हैं और दूसरी पत्नी से दो है. बावजूद इसके भरत कुमार 16 साल की नाबालिग को झांसे में लेकर भगाया गया और उसे अलग घर में रखा गया था. इस मामले को लेकर लड़की के परिजनों के द्वारा अपहरण की प्राथमिकी चुटिया थाने में दर्ज कराई गई थी. उसके बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी भरत कुमार को गिरफ्तार कर लिया था.
इसे भी पढ़ें- भूख लगने पर महिला ने रोटी चुराकर खा ली, तो मालिक ने नंगा कर बांध दिये हाथ-पैर, पूरे बदन पर लगाया मिर्च पाउडर का लेप
अपहरण और दुष्कर्म का आरोप
नाबालिग लड़की के परिजन जहां आरोपी पर अपहरण का आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि झांसे में लेकर वो लड़की को भगाने में सफल रहा था. वहीं आरोपी भरत कुमार का कहना है कि लड़की खुद मेरे घर आई थी मैंने उसका अपहरण नहीं किया था.
इसे भी पढ़ें- रांची जलापूर्ति योजना : 397 करोड़ खर्च हुए, फिर भी योजना के लाभ से महरूम हैं रांचीवासी
वही लड़की ने घर में घुसकर रेप का आरोप भी भरत कुमार पर लगाया है. जिसके बाद लड़की का मेडिकल भी कराया जायेगा.




