BiharLead NewsNEWS

लोग घरों से उतना ही निकलें, जितना राहुल गांधी मंदिर जाते हैं

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने राहुल व सोनिया पर कसा तंज

News Wing Desk:बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी के खिलाफ फिर विवादित बयान दिया है. भाजपा अध्यक्ष ने कोरोना के मद्देनजर दोनों कांग्रेसियों पर तंज कसा है. कहा है कि लॉकडाउन में छूट जरूर मिल गई है, लेकिन लोग अपने घर से उतना ही बाहर निकलें, जितना कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंदिर जाने के लिए निकलते हैं. इतना ही नहीं आगे कहा कि कोरोना महामारी के बारे में डॉक्टर उतना ही जानते हैं जितना कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी हिंदी जानती हैं.

इसे भी पढ़ेंःCorona Update: दूसरी लहर में पहली बार 24 घंटे में झारखंड में कोई मौत नहीं, जानें-क्या है राज्य की स्थिति

इसके अलावा बीजेपी नेता ने यूपी के मुख्यमंत्री को लेकर कहा कि उतने ही मास्क का प्रयोग करना चाहिए जितना कि योगी आदित्यनाथ भगवा वस्त्र का प्रयोग करते हैं. जनता से अपील करते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि वैक्सीन अवश्य लगाएं और प्रोटेक्‍शन जरूर करें. भाजपा अध्यक्ष ने इस तरह की बातें शनिवार को की है.

इसे भी पढ़ेंःलिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े को मिली सामाजिक बहिष्कार की सजा

आपको बता दें कि दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ जायसवाल ने इसे अद्भुत घटना करार दिया. कहा कि बिहार में आजकल अद्भुत घटना हो रहा है. जब-जब बिहार के लोगों पर संकट आता है तो नेता प्रतिपक्ष गायब हो जाते हैं. संकट खत्म होने पर पटना वापस लौटते हैं और सरकार से हिसाब मांगने लगते हैं. हो सकता है कि उनके विधायक उनसे असंतुष्ट होकर मांझी जी की पार्टी में ज्वॉइन होना चाहते हों तो उनका स्वागत है. कोरोना से निपटने में बिहार सरकार के काम की तारीफ की.

Related Articles

Back to top button