JharkhandRanchi

झारखंड के पत्रकारों को भी अन्य राज्यों की तरह सुविधा दी जायेगी : सीएम

Ranchi : रविवार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया की टीम ने नवगठित झारखंड स्टेट जनर्लिस्ट यूनियन के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की. इस मुलाकात में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मलिक और झारखंड स्टेट जनर्लिस्ट यूनियन के अध्यक्ष बलदेव शर्मा सहित सभी पदाधिकारी और राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य शामिल थे. टीम ने राज्य में पत्रकारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को जल्द लागू करने पर जोर दिया.

इसे भी पढ़ें-सीएम, मंत्रियों समेत संबंधित अधिकारियों पर हो हत्या का केस :  डॉ अजय कुमार

पत्रकारिता के स्तर में सुधार के लिए और काम करने की जरूरत

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता के स्तर में सुधार के लिए काफी काम करने की जरूरत है और इस दिशा में भी काम होना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के हित को लेकर गंभीर है और चिंतित है. इस मौके पर न्यूज इंडिया और झारखंड स्टेट जनर्लिस्ट यूनियन की ओर से पत्रकारों के हित में चल रही अन्य राज्यों की योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को लिखित तौर पर दी गयी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सहित अन्य राज्यों में पत्रकारों को ₹10,000 पेंशन, स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा सहित तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं; उसका तुरंत अध्ययन किया जायेगा और झारखंड के पत्रकारों को भी उसी आधार पर उतनी ही सुविधा दी जायेगी

से भी पढ़ें- घोषणा कर भूल गयी सरकार-28 जुलाई : ना अपोलो खुला, ना फल-सब्जी वालों को अलग जगह मिली, ना विधि व्यवस्था व अनुसंधान अलग हुआ

रांची प्रेस क्लब की सुविधा भी बढ़ाई जायेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची प्रेस क्लब की सुविधा भी बढ़ाई जायेगी. उसे पत्रकारों को सौंप दिया गया है शीघ्र ही धनबाद, देवघर सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकारों के लिए एक प्रेस क्लब का निर्माण कर दिया जायेगा. साथ ही उन्होंने  कहा कि रांची यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित पत्रकारिता विभाग में सुविधाएं बढ़ाई जायेंगी

इसे भी पढ़ें- अशोक नगर : नोटिस-नोटिस का गेम खेल रहा है रांची नगर निगम

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

 

Related Articles

Back to top button