HazaribaghJharkhand

शराब दुकान खुलने से ग्रमीणों में आक्रोश, बच्चे भी विरोध में उतरे सड़क पर

Hazaribag: हज़ारीबाग़ जिले के चौपारण प्रखंड की बच्छई पंचायत के लोग डुमरी रोड में शराब दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे हैं. स्थानीय ग्रमीणों द्वारा पिछले आठ दिनों से इसका विरोध किया जा रहा है.

लोगों का कहना है कि कुछ लोग मंदिर के पास गांव में शराब की दुकान खोलने में सफल जरूर हुए हैं लेकिन उनके मंसूबे को सफल नहीं होने दिया जायेगा. शराब की दुकान बंद करनी होगी. जिस स्थान पर दुकान खोली गयी है, उससे थोड़ी ही दूरी पर मंदिर व स्कूल हैं.

शराब दुकान का रास्ता भी गांव के बीच से होकर गुजरता है. जिससे गांव में माहौल खराब होने का खतरा है.

इधर ग्रामीणों ने कहा है कि प्रशासन को दुकान पर रोक लगानी चाहिए. प्रशासन अगर दुकान पर रोक नहीं लगाती है, तो ग्रामीण शांतिपूर्ण संघर्ष करेंगे. इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः अकूत संपत्ति के मालिक राजद प्रत्याशी हैं 14 आपराधिक मामलों में आरोपी, हलफनामे में दी जानकारी

विरोध में स्कूली बच्चे भी उतरे सड़क पर

चौपारण के डुमरी रोड में विदेशी शराब दुकान खुलने के विरोध में ग्रमीणों के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हो गये हैं. बच्चे अपने भविष्य को लेकर शराब दुकान बन्द करो, बन्द करो के नारे के साथ विरोध कर रहे हैं. बच्चों ने शराब दुकान बंद करने को लेकर रैली भी निकाली.

लेकिन अब तक दुकान नहीं बन्द करायी गयी है. इधर अब बच्चों को लेकर उनके मां-बाप भी चिंतित हैं. अब सवाल ये उठता है कि उत्पाद विभाग को स्कूल के व मन्दिर के आसपास शराब दुकान खोलने की अनुमति कैसे दे दी गयी.

इसे भी पढ़ेंः SC का फैसला, हर विधानसभा क्षेत्र में एक नहीं, पांच EVM- VVPAT का औचक मिलान होगा

ग्रामीणों ने शराब दुकान में लगाया ताला, दुकानदार ने खोला

बता दें कि 2 दिन पूर्व भी मुखिया कुंती देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि विरेंद्र रजक के नेतृत्व में ग्रामीणों के द्वारा शराब दुकान खोलने का विरोध किया गया था.

इस दौरान महिलाओं के द्वारा शराब दुकान में ताला लगा दिया गया था और ताला नहीं खोलने की बातें कही गयी थी. आज शराब संचालक के द्वारा ताला तोड़ दिया गया. जिससे ग्रमीण गुस्से में  हैं. इधर प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गयी है.

अब देखना है कि ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर क्या फैसला लिया जाता है. मामले में उत्पाद विभाग के आयुक्त से संपर्क करने पर कहा है कि मामले को देखा जा रहा है. मामले पर विचार कर उचित निर्णय लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंः उज्ज्वला योजना का हाल : बिहार, एमपी, यूपी और राजस्थान में 85 फीसदी लाभार्थी आज भी चूल्हे पर पकाते हैं खाना

Related Articles

Back to top button