Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

कोडरमा में कोरोना ले रहा है विकराल रूप, फिर मिले 59 नये मरीज

Koderma : जिले में 24 घंटे के अंदर 59 नये कोरोना मरीज मिले हैं. अब जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 260 हो गयी है. बुधवार को ट्रूनेट जांच में 21, आरटीपीसीआर जांच में 26 एवं एन्टी जेन जांच में 12 कुल 59 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

जिले के शहरी इलाकों से ही ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं. कोडरमा में पिछले दस दिनों से संक्रमण की रफ्तार तेज हो गयी है. नये मरीजों के मिलने के मामले कोडरमा पूरे झारखंड में पहले नंबर पर है. कोडरमा में बढ़ते कोरोना के मामलों से लोगों में डर का महौल है.

इसे भी पढ़ें:स्थापना दिवस पर करोड़ों रुपये खर्च कर हेमंत सरकार ने दिखाये मुंगेरी लाल के हसीन सपने: दीपक प्रकाश

Related Articles

Back to top button