
Palamu : पलामू जिले के सतबरवा में पिछले दिनों एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म करके उससे संबंधित अश्लील वीडियो वायरल के खिलाफ मंगलवार को जनाक्रोश सड़कों पर नजर आया. भारी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा गया. बाजार को भी बंद रखा गया.
इसे भी पढ़ेंः दिखावे की “चकाचौंध” में राज्य को डूबा तो नहीं रही “सरकार” ?
बाजार बंद कर प्रदर्शन
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र की दर्जनों दुकानें बंद रही. स्थानीय लोग रैली निकालकर प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया. इस दौरान लव जिहाद बंद करने, धार्मिक स्थलों को अपवित्र करना बंद करने और हिन्दू भावनाओं को न भड़काने की अपील की गयी. साथ ही नाबालिग लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो वायरल करने का विरोध किया गया. लोगों ने कहा कि इससे समाजिक समरसता बिगड़ती जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः रांची में फादर स्टेन स्वामी के घर पर पुणे की पुलिस ने मारा छापा, लैपटॉप-मोबाइल जब्त
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र को सांप्रदायिक हिंसा में झोंकने की कोशिश
आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे पीएलएम प्रमुख प्रो. श्यामसुंदर सत्यार्थी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सतबरवा प्रखंड क्षेत्र को सांप्रदायिक हिंसा में झोंकने की कोशिश की जा रही है. कई घटनाएं इसके उदाहरण हैं. बावजूद ठोस कार्रवाई करने में प्रशासन नाकाम रहा है. नतीजा समाज विरोधी ताकतों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है. वे बेधड़ किसी घटना को अंजाम देकर निश्चित हो जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन कंप्यूटर शिक्षा की आड़ में हिन्दू लड़कियों को बहला-फुसलाकर लव जिहाद के शिकार बना रहे हैं. पिछले दिनों प्रखंड क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कुछ इसी तरह की घटना सामने आयी.
उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसका वीडियो एक महीने बाद वायरल किया गया. विदित हो कि सतबरवा प्रखंड क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो गत 21 अगस्त को जारी किया गया था. हालांकि इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. इस घटना के बाद से इस क्षेत्र के एक समुदाय विशेष के लोगों में दूसरे समुदाय विशेष के लोगों के प्रति भारी आक्रोश है.




