
Ranchi: क्राइम कैपिटल बनती रांची में एकबार फिर अपराधियों ने शुक्रवार रात व्यवसायी की हत्या कर दी. वही इस हत्या के विरोध में सिख समुदाय के लोगों ने सुजाता चौक जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया. सुजाता चौक को चारों ओर से सड़क जाम कर दिया गया. इसके कारण मेन रोड, क्लब रोड, ओवरब्रिज, पीपी कम्पाउंड सभी ओर की जाने वाला रास्ता पूरी तरह अभी बंद कर दिया गया है. ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात एक बाइक से आए तीन अपराधियों ने नरेंद्र सिंह होरा की गोली मारकर हत्या दी. इस दौरान अपराधियों ने कैश भी लूट लिए.
इसे भी पढ़ेंःरांची : मेन रोड में रोस्पा टावर के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, हॉस्पिटल में…
दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

सिख समुदाय के लोगों के द्वारा सुजाता चौक को हत्या के विरोध में जाम कर दिया गया. लोग दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन में व्यवसाय जगत के लोगों का भी समर्थन है.
इसे भी पढ़ेंःसीएम चाचा रोज ही लुटती है हमारी इज्जत, कभी मालिक तो कभी साहेब रात में नोचते हैं, बचाइए ना हमें
ऐसे दिया घटना काे अंजाम

गौरतलब है कि चावल व्यवसाई नरेंद्र सिंह होरा स्कूटी से पीपी कंपाउंड स्थित अपने आवास लौट रहे थे. इसी दौरान जब वो चर्च कॉम्पलेक्स से रोसपा टावर के बीच पहुंचे. तब पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने ओवरटेक करके उन्हें रोका. इसके बाद नरेंद्र सिंह होरा और अपराधियों के बीच में हाथापाई हुई. और एक अपराधी ने हथियार निकाल कर उनकी छाती पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी. जिसके बाद वह स्कूटी से गिर गए. इसके बाद लुटेरे उनकी स्कूटी को भी लेकर फरार हो गए. जो की गोस्सनर कंपाउंड जाने वाली गली में स्कूटी बाद में बरामद की गई.




