
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट पहुंचे. मुख्यमंत्री 7050.83 लाख की योजनाओं का उद्घाटन किया, वहीं 2230 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियों का भी वितरण किया. सुदरपहाड़ी प्रखंड मुख्ममंत्री सोरेन के विधानसभा बरहेट क्षेत्र का हिस्सा है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर 2:20 बजे सुंदरपहाड़ी प्रखंड के टेशोबथान मैदान पर उतरा. मुख्यमंत्री सुंदरपहाड़ी के बाद साहिबगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे. मुख्यमंत्री सोरेन रात में बरहेट विधानसभा क्षेत्र के पतना में रात्रि विश्राम करेंगे.

37 योजनाओं को उद्घाटन और 23 का शिलान्यास
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बरहेट में 37 योजनाओं का उद्घाटन किया. वहीं, 23 योजनाओं का शिलान्यास किया. उस मौके पर विभागीय सचिव के अलावा जिले के डीसी समेत सारे अधिकारी मौजूद थे.




