BiharNEWS

बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी पर किया पलटवार,कहा- सरकार का कोई बढ़िया काम उन्हें नहीं दिखता

Patna: बिहार के उद्योग मंत्री (Industrial minister) शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के उस बयान पर पलटवार किया है जिसके तहत तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर बाढ़ प्रभावित लोगों को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया था. शाहनवाज हुसैन ने कहा तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं इसलिए सरकार का सिर्फ विरोध करना जानते हैं. सरकार के द्वारा किया गया कोई भी काम उन्हें अच्छा नहीं दिखता.

इसे भी पढ़ेः कोरोना बदल रहा अपना म्यूटेंट, सदर अस्पताल में आठ सस्पेक्टेड मरीजों का चल रहा इलाज

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के बाढ़ग्रस्त इलाकों के भ्रमण पर उन्होंने कहा की अच्छी बात है कि बाढ़ प्रभावित अपने इलाकों का वह दौरा कर रहे हैं होनी भी चाहिए. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सरकार के अच्छे कार्यों की कभी भी प्रशंसा तेजस्वी ने नहीं की है, जबकि सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव मदद कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बाढ़ ग्रस्त इलाकों का स्थल निरीक्षण कर रहे हैं और लोगों को दी जाने वाली सहायता की जानकारी खुद रिलीफ सेंटर में पहुंचकर देख रहे हैं. तेजस्वी का काम विपक्ष में रहकर सिर्फ सरकार की बुराई करना रह गया है.

आपको बता दें उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन बुधवार को पटना स्थित उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने कहा कि बिहार के पौराणिक कलाकृतियों की बिहार आने वाले उद्योगपतियों को जानकारी दी जाएगी. बिहार के पौराणिक कलाकृति उद्योग विकसित करने का कार्य विभाग कर रहा है. इसके साथ ही खादी, मिथिला पेंटिंग, टिकली आर्ट जैसे हस्तशिल्प को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेः हमारे चचा मंत्री जी के पीए हैं, एके फोनवा में सस्पेंड हो जाइएगा…हाल-ए-पटना ट्रैफिक पुलिस

Related Articles

Back to top button