JharkhandRanchi

रांची के खलारी में भू-धंसान, दहशत में लोग

Ranchi: जिले के खलारी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात भू-धंसान का मामला सामने आया है. यह भू-धंसान विश्रामपुर पंचायत के जामुन दोहर बस्ती में हुआ है.

इस घटना से बस्ती के कई लोगों के घर 5 फुट तक धंस गये. दोहर बस्ती के लोगों को देर रात भूकंप का एहसास हुआ था. इसके बाद जब लोग घर के बाहर आये तो देखा की घर धंस गया है.इस तरह की घटना के बाद लोगों के दहशत का माहौल बना हुआ है.

बंद पड़े भूमिगत कोयला खदान के ऊपर बसा हुआ है बस्ती

जानकारी के अनुसार जिस जगह भू-धंसान की घटना हुई वह बस्ती एनके एरिया के केडीएच खुली खदान से 200 मीटर के दायरे में है. साथ ही वर्षों से बंद पड़े भूमिगत कोयला खदान के ऊपर बसा हुआ है.

देर रात हुई भू-धंसान की घटना से बस्ती के लोगों में डर है. जमीन बीचों-बीच फट चुकी है.

बस्ती के लोग रात में सो रहे थे इसी दौरान इन लोगों को भूकंप जैसा अहसास हुआ लेकिन ये समझ नहीं पाए. जिसके बाद देर रात करीब 2:30 बजे घर जमीन में धंसने लगा. इसके बाद ये लोग अपने घरों से निकल निकले. बुधवार सुबह तक रह-रहकर जमीन में दरार बढ़ रही थी. इस बस्ती के दो घर करीब 5 फीट नीचे की ओर धंस गये हैं.

लोगों के बीच दहशत का माहौल

भू-धंसान के बाद बस्ती के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. यह बस्ती वर्षों से बंद पड़े भूमिगत कोयला खदान के ऊपर बसा है. झारखंड के कोयला खनन वाले क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं आये दिन होती रहती हैं. धनबाद और बोकारो में जमीन से धुआं निकलने और गोफ बनने की घटना अक्सर सामने आते रहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button