
New Delhi: देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा है. कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 11 हजार से बढ़ चुका है. वहीं 377 लोगों की जान जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1076 केस सामने आये है. जबकि 38 लोगों ने इस जानलेवा वायरस संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है.
38 deaths and 1076 new cases reported in last 24 hours. India’s total number of #Coronavirus positive cases rises to 11,439 (including 9756 active cases, 1306 cured/discharged/migrated and 377 deaths): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/adKkJ593If
— ANI (@ANI) April 15, 2020
इसे भी पढ़ेंः#Corona के आगे लाचार सुपर पावर अमेरिकाः एक दिन में 2228 लोगों की मौत, WHO की रोकी फंडिंग
महाराष्ट्र संक्रमण के मामले में सबसे ऊपर
कोरोना वायरस से देश में महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है. यहां 2687 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 178 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 259 लोग ठीक हो चुके हैं.
5 new #Coronavirus positive cases reported in Dharavi. The total number of positive cases in the area have now risen to 60 (including 7 deaths): Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) #Mumbai pic.twitter.com/2gWQs3HhA0
— ANI (@ANI) April 15, 2020
वहीं धारावी बस्ती से 5 नये मामले सामने आने के बाद इस झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60 हो गयी है. जिनमें से सात लोगों ने दम तोड़ दिया है.
Mumbai: 10 more staff of a hospital have tested positive for #COVID19. They were in quarantine after 3 patients admitted there had tested positive. A total of 35 staff of the hospital have tested positive for the Coronavirus till now. They are being treated at the hospital itself
— ANI (@ANI) April 15, 2020
संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर दिल्ली है. यहां 1561 मामले सामने आए हैं, जिसमें 30 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में सिर्फ 51 नए मामले आए हैं.
राज्यों में संक्रमण को लेकर तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है. यहां 1204 मामले सामने आए हैं, जिसमें 12 लोगों की मौत हो चुकी है.
मध्यप्रदेश में 142 नए केस
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 142 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 757 पर पहुंच गई है.
मंगलवार को प्रदेश में दो इंदौर और एक मरीज की भोपाल में मौत हुई है. इसके बाद इस महामारी से प्रदेश में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से इंदौर में 37, उज्जैन में छह, भोपाल में पांच, खरगोन में तीन और छिंदवाड़ा एवं देवास में एक-एक शामिल हैं.
इंदौर से मिली रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले शहर इंदौर में अब तक सर्वाधिक 427 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. पिछले 24 घंटों में इंदौर में 99 नये मामले सामने आये हैं.
Two dead & 76 tested positive for #COVID19 today of which 65 are residents of Indore & 11 are from other states who were staying in Indore. Total positive cases in the district stand at 438: Dr. Jyoti Bindal, Dean of MGM Medical College, Indore #MadhyaPradesh
— ANI (@ANI) April 14, 2020
मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोविड—19 के लिए पिछले 24 घंटों में 16 नये संक्रमित मामले सामने आये हैं. इसी के साथ भोपाल में इस महामारी की चपेट में आये मरीजों की संख्या बढ़कर अब 158 हो गई है.
वहीं उज्जैन में 26 कोरोना वायरस संक्रमित हैं, जबकि 17 खरगोन और 17 (तीन नए) बड़वानी में, 15 होशंगाबाद में, 15 (10 नए) खंडवा में, 14 मुरैना में, 13 विदिशा में, 12 (दो नए) जबलपुर में, सात (तीन नए) देवास में, छह ग्वालियर में, चार-चार छिंदवाड़ा, एवं रायसेन में, चार (तीन नए) शाजापुर में, तीन श्योपुर में, तीन (एक नया) धार में दो—दो सतना, रतलाम एवं शिवपुरी में, दो(एक नया) मंदसौर में और एक—एक मरीज बैतूल और सागर, में है जबकि कोरोना संक्रमित एक मरीज दूसरे राज्य का है.
मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 24 जिलों में इस महामारी ने अब दस्तक दे दी है. कुल कोरोना संक्रमितों में से 64 मरीज अब तक स्वस्थ हो गये हैं और उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है. 53 मरीजों के मरने एवं 64 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद अब प्रदेश में कुल 640 एक्टिव संक्रमित मरीज रह गये हैं, जिनमें से 625 मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है, जबकि 15 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
इसे भी पढ़ेंःप्रवासी मजदूरों से उद्धव ने की नहीं जाने की अपील, वित्तीय संकट से निटपने के तरीके सुझाने को समितियों का किया गठन
आंध्र प्रदेश में 483 संक्रमितों में तीन साल से लेकर 80 वर्ष तक के लोग
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक संक्रमित हैं. प्रदेश में तीन साल की दो बच्चियां इससे संक्रमित है जबकि गुंटूर की 80 साल की महिला भी इस वायरस से पीड़ित हैं.
प्रदेश में 12 मार्च से 14 अप्रैल तक कोविड-19 के 483 मामले सामने आये हैं जिनमें से 125 महिलाएं हैं .
आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 31 संक्रमितों की उम्र 15 साल से कम है. बच्चों की बात करें तो कोरोना वायरस ने तीन साल के दो, पांच साल के दो, सात साल के दो, आठ वर्ष और छह वर्ष के तीन-तीन और नौ साल का एक और 10 साल के छह बच्चों को संक्रमित किया है.
RML अस्पताल के दो डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के दो चिकित्सक कोविड—19 से संक्रमित पाये गए हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी .
एक अधिकारी के अनुसार अस्पताल की दो महिला चिकित्सक संभवत: वायरस संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुई होंगी. दोनों चिकित्सकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है.
हिमाचल प्रदेश में पीड़ितों की संख्या 34
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की मंगलवार को पुष्टि हुई. इसके बाद राज्य में वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 34 पहुंच गई.
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि मंगलवार को 98 नमूने लिए गए. ऊना जिले के एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 97 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई. उन्होंने बताया कि राज्य में 12 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 16 का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. राज्य में इस बीमारी ने दो लोगों की जान भी ली है.
इसे भी पढ़ेंः#LockDown 2.0 : मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर मजदूरों की भीड़ जमा करने वाला शख्स गिरफ्तार




